देश के कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के छोटे भाई अनमोल बिश्नोई को आज अमेरिका से भारत लाया जाएगा. जानकारी के अनुसार, सुरक्षा एजेंसियां अनमोल को सुबह 10 बजे दिल्ली एयरपोर्ट लेकर पहुंचेगी. कुख्यात आरोपी अनमोल कई गंभीर अपराधों में आरोपी है. उसके गुनाहों की लिस्ट भी काफी लंबी है. उसकी गिरफ्तारी और भारत प्रत्यर्पण को जांच एजेंसियों के लिए एक बड़ी सफलता मिली है.
कौन है अनमोल बिश्नोई?
अनमोल बिश्नोई अमहदाबाद के साबरमती सेंट्रल जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई का छोटा भाई है. अनमोल पर मुंबई के बांद्रा इलाके में एनसीपी नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दिकी की हत्या का आरोप है. इसके अलावा अन्य आपराधिक मामलों में भी अनमोल वांटेड है.
अनमोल पर हैं ये आरोप
अनमोल बिश्नोई पर पहले भी कई आपराधिक मामलों में शामिल होने के आरोप हैं जिसमें एक्टर सलमान खान के घर पर हमला करना, पंजाब के मशहूर गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या की साजिश रचने का आरोप और मुंबई के जाने-माने राजनेता बाबा सिद्दीकी की हत्या मामले में भी अनमोल बिश्नोई पर साजिश रचने के आरोप हैं.
अमेरिका में कैसे पकड़ा गया अनमोल?
बता दें कि अनमोल बिश्नोई को अमेरिका के कैलिफोर्निया स्टेट के लॉस एंजलेस शहर में पकड़ा गया था. यूएस इमिग्रेशन डिपार्टमेंट एक शख्स के ट्रैवल डॉक्यूमेंट चेक कर रहा था, जिसके पास एक भारतीय पासपोर्ट था. उस पर नाम ‘भानू’ लिखा हुआ था. वीजा और पासपोर्ट की जांच के बाद जब इमिग्रेशन डिपार्टमेंट ने उस कंपनी का रेफरेंस लेटर देखा, जिसके दम पर भानू अमेरिका पहुंचा था तो अफसर को शक हुआ.
इसके बाद पूछताछ में यह खुलासा हुआ कि ‘भानू’ कोई और नहीं, बल्कि लॉरेंस बिश्नोई का छोटा भाई और दस लाख रुपए का इनामी गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई है.
उसने अमेरिका जाने के लिए फर्जी दस्तावेज बनवाए थे. यूएस इमिग्रेशन डिपार्टमेंट ने फौरन इसकी सूचना एफबीआई (फेडरल ब्यूरो ऑफ इनवेस्टिगेशन) को दी, जिसने भारतीय एजेंसियों के साथ अनमोल बिश्नोई की गिरफ्तारी की सूचना दी थी.
यह भी पढ़ें- अमेरिका में कैसे पकड़ा गया लॉरेंस बिश्नोई का भाई अनमोल? आज 10 बजे लाया जाएगा दिल्ली एयरपोर्ट
NIA ने किया था 10 लाख रुपये के इनाम का ऐलान
अनमोल बिश्नोई की तलाश को लेकर NIA ने इनाम की भी घोषणा की थी. अक्टूबर 2024 में, NIA ने अनमोल को अपनी मोस्ट वांटेड लिस्ट में डाल दिया था. एनआईए ने अनमोल की गिरफ्तारी में मददगार सूचना देने वाले को 10 लाख रुपये का इनाम देने का ऐलान किया था. बाबा सिद्दीकी हत्याकांड और सलमान खान के घर के बाहर गोलीबारी के मामले में भी अनमोल सुर्खियों में रहा था. उस पर सिंगर सिद्धू मूसे वाला की हत्या में हमलावरों को मदद करने का भी आरोप है.
क्या है अनमोल बिश्नोई की क्राइम कुंडली?
अनमोल बिश्नोई पर इस समय 18 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं. राजस्थान, हरियाणा, पंजाब और मुंबई की पुलिस उसकी तलाश कर रही हैं. पुलिस का दबाव बढ़ने पर फर्जी पासपोर्ट के जरिए वो भारत से भाग गया था. इसके बाद अपने ठिकाने लगातार बदलता रहा. उसे कई बार केन्या और कनाडा में भी देखा गया था. अनमोल को आखिरी बार अमेरिका में देखा गया था. अनमोल बिश्नोई जोधपुर जेल में सजा काट चुका है. जिसके बाद 7 अक्टूबर 2021 को उसे रिहा किया गया था.
संबंधित खबरें
LIVE: दिल्ली में आज INDIA ब्लॉक की 'वोट बचाओ, देश बचाओ' महारैली
1 hr ago4000 जवान, 200 CCTV कैमरे... INDIA ब्लॉक की रैली के लिए कैसी है सिक्योरिटी?
1 hr ago'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
8 hrs agoतमिलनाडु में 1800 नीट प्रदर्शनकारियों को बड़ी राहत, CM विजय ने दिया ये आदेश
8 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
10 hrs agoनवंबर में कैसे रहेगा मौसम का हाल? IMD ने जारी किया अलर्ट
10 hrs ago'बॉलीवुड में बेटी को लॉन्च करना चाहते हैं डिप्टी PM', पीयूष गोयल का दावा
10 hrs agoबेंगलुरु होटल के पूल में करंट, दो विदेशी नागरिकों की मौत
11 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
12 hrs ago'मॉक संसद' में CEC पर भड़के राहुल गांधी, 2024 के लोकसभा चुनाव को बताया अवैध
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines