कौन हैं हरियाणा के DGP शत्रुजीत कपूर? ADGP वाई पूरन कुमार मामले में दर्ज हुई FIR, हटाने की तैयारी शुरू

आईपीएस पूरन सिंह आत्म हत्या मामले में डीजीपी समेत प्रदेश के 12 टॉप अधिकारियों पर एफआईआर दर्ज हुई है। मामले से डीजीपी शत्रुजीत कपूर चर्चा में आ गए हैं। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

डीजीपी शत्रुजीत कपूर

डीजीपी शत्रुजीत कपूर

विज्ञापन

DGP Shatrughan Kapoor: हरियाणा के आईपीएस वाई पूरन कुमार की आत्महत्या का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। मामले में डीजीपी शत्रुजीत कपूर का नाम भी आया है। पूरन कुमार की पत्नी आईएएस अमनीत कुमार ने डीजीपी को गिरफ्तार करने की भी मांग की है। उन्होंने डीजीपी पर उत्पीड़न का आरोप भी लगाया है। सूत्रों ने बतााय कि अब डीजीपी पद से उनकी छुट्टी की तैयारी शुरू हो गई है।

बता दें कि हरियाणा के डीजीपी शत्रुजीत कपूर साल 1990 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। कानून प्रवर्तन, लोकसेवा में 30 साल से ज्यादा का करियर हो चुका है। साल 2023 में शत्रुजीत हरियाणा के डीजीपी बने थे। इससे पहले कपूर ने हरियाणा में भ्रष्टाचार और हाई-प्रोफाइल मामलों से निपटने के लिए राज्य के भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) के महानिदेशक के रूप में भी कार्य किया है।

विज्ञापन

NIT कुरुक्षेत्र से की पढ़ाई

डीजीपी शत्रुजीत कपूर ने NIT हरियाणा से पढ़ाई की है। हरियाणा के अलावा शत्रुजीत राष्ट्रीय मामलों में भी कई बार अपनी सेवाएं दे चुके हैं। सीबीआई के साथ कई हाई प्रोफाइल मामलों की जांच में भी शामिल रहे।

भेजे जाएंगे छुट्टी पर?

आईपीएस पूरन कुमार की आत्महत्या मामले में नाम आने के बाद से सरकार पर डीजीपी को हटाने का दबाव बढ़ता जा रहा है। 9 पन्नों के सुसाइट नोट के चलते डीजीपी को छुट्टी पर भेजने की चर्चा तेज हो गई है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raghav Tiwari

Raghav Tiwari

राघव तिवारी न्यूज24 में शिफ्ट हेड की भूमिका निभा रहे हैं। यहां टीम प्रबंधन के साथ नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम आदि की खबरें भी कवर करते हैं। इससे पहले ये अमर उजाला, नईदुनिया, नवभारत टाइम्स (NBT) और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में रिपोर्टिंग कर चुके हैं। देवभूमि उत्तराखंड, इंदौर, नोएडा, कानपुर समेत देश के विभिन्न हिस्सों में काम करने की वजह से राघव भिन्न-भिन्न कल्चर, खानपान, व्यवहार, जरूरत की समझ रखते हैं। राघव तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की शिक्षा पूरी की है। शिकायत और सुझाव के लिए स्वागत है- Mail ID: raghav.tiwari@bagconvergence.in Contact No. 8840671098
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ