बॉलीवुड पर एक बार फिर से गैंगस्टर्स का खौफ छाने लगा है. सलमान खान, रणवीर सिंह और रोहित शेट्टी को जान से मारने की धमकी के बाद अब एक्टर तुषार कपूर को भी धमकी भरा कॉल आया है. प्राप्त जानकारी के मुताबिक मंगलवार को तुषार कपूर को कथित तौर पर हैरी बॉक्सर नाम के शख्स का फोन आया, जिसने उनसे 5 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी. साथ ही उसने पैसे न मिलने की सूरत में तुषार कपूर को जान से मारने की धमकी भी दी. इस कॉल के बाद मुंबई पुलिस अलर्ट मोड पर आ गई है और जांच शुरू कर दी गई है.
इस बीच कॉल करने वाले हैरी बॉक्सर से जुड़ी कई जानकारियां सामने आईं हैं, जिसके तार हरियाणा से जुड़े हुए हैं. खुद को मिली धमकी की जानकारी खुद तुषार कपूर ने मुंबई पुलिस को दी है, जिसके बाद क्राइम ब्रांच और एंटी-एक्सटॉर्शन सेल ने जांच शुरू कर दी है. पुलिस धमकी भरे कॉल की ऑडियो रिकॉर्डिंग की भी जांच कर रही है.
यह भी पढ़ें: Entertainment News LIVE: ‘रामायण’ का नया प्रोमो हुआ रिलीज, ‘सीता’ के अवतार में साई पल्लवी ने जीता दिल
कौन है हैरी बॉक्सर, क्या है असली नाम?
आपको बता दें कि हैरी बॉक्सर को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का गुर्गा बताया जाता है. उसका असली नाम हरिचंद जाट बताया जाता है. वह राजस्थान के कोटपूतली-बहरोड़ इलाके का रहने वाला है. शुरुआती दिनों में उसने जयपुर में बॉक्सिंग की ट्रेनिंग ली. इसी वजह से उसे हैरी बॉक्सर के नाम से पहचाना जाने लगा. हालांकि, बाद में वह कथित तौर पर अपराध की दुनिया में एक्टिव हो गया और लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ गया.
अमेरिका में बैठकर चलाता है गैंग का नेटवर्क
जांच एजेंसियों के मुताबिक, हैरी बॉक्सर लॉरेंस बिश्नोई और अनमोल बिश्नोई का करीबी माना जाता है. उस पर विदेश में बैठकर भारत में गैंग की गतिविधियों का संचालन करने और रंगदारी वसूलने के नेटवर्क को संभालने के आरोप हैं. पुलिस और जांच एजेंसियों से जुड़ी जानकारी के अनुसार, हरिचंद जाट 2024 में कथित तौर पर अवैध तरीके से अमेरिका पहुंचा था.
यह भी पढ़ें: कौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 4000 करोड़ की ‘रामायण’ में निभाया यंग ‘रावण’ का किरदार
इसके बाद से वह वहीं रहकर गैंग के लिए काम कर रहा है. आरोप है कि वह कारोबारियों और प्रभावशाली लोगों को धमकी भरे फोन और वॉइस मैसेज भेजकर फिरौती मांगने के मामलों में शामिल रहा है. उसके खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किए जाने की भी जानकारी सामने आई है.
रणवीर सिंह और रोहित शेट्टी को भी दे चुका है धमकी
हैरी बॉक्सर का नाम बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह और फिल्म निर्माता-निर्देशक रोहित शेट्टी को धमकी देने के मामलों में भी सामने आ चुका है. रणवीर सिंह के मैनेजर को कथित तौर पर वॉइस मैसेज भेजकर 10 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी गई थी. इससे पहले रोहित शेट्टी को भी जान से मारने की धमकी मिलने की खबर सामने आई थी. कॉमेडियन कपिल शर्मा का नाम भी इस तरह की धमकियों से जुड़े मामलों में सामने आया है.
संबंधित खबरें
सुप्रीम कोर्ट ने पटाखों की बिक्री और आतिशबाजी का टाइम किया फिक्स
30 mins ago'हमेशा के लिए कब्जा नहीं...', रामलीला मैदान में प्रदर्शन पर SC की टिप्पणी
39 mins agoजम्मू-कश्मीर में NC को बड़ा झटका, सैयद रुहुल्लाह ने पार्टी से दिया इस्तीफा
2 hrs ago'ईशनिंदा के लिए बहिष्कार', धीरेंद्र शास्त्री की टिप्पणी पर बोले अखिलेश यादव
3 hrs agoभारत-बांग्लादेश बॉर्डर पर BSF जवानों पर हमला; 3 जवान घायल, 8 आरोपी गिरफ्तार
3 hrs agoमाउंट एवरेस्ट जा रहे दो हेलीकॉप्टर लैंडिंग के वक्त टकराए, भारतीय की मौत
4 hrs agoमणिपुर में युवकों की हत्या के बाद हालात बेकाबू, कांगपोकपी में बंद का आह्वान
7 hrs agoLIVE: सोनम वांगचुक के HIAL को नोटिस, अवैध क्लास चलाने का है मामला
7 hrs agoSIR पर चुनाव आयोग ने दी बड़ी सुविधा, मानी जजों की बात; अब काम में आएगी तेजी
7 hrs ago12 साल की बीमार बेटी को कंधे पर उठा 7KM पैदल क्यों चली मां? वीडियो वायरल
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines