कौन है गैंगस्टर काजल झा? जिसकी 80 करोड़ की कोठी को नोएडा पुलिस ने किया सील

Who is gangster Kajal Jha in Hindi Ravi Kana Gang: काजल झा को गैंगस्टर रवि काना का खासमखास माना जाता है। वह उसे गैंग चलाने के लिए गाइड करती है।

Who is gangster Kajal Jha, Ravi Kana girlfriend 80 crore house sealed by Greater Noida Police

Who is gangster Kajal Jha, Ravi Kana girlfriend 80 crore house sealed by Greater Noida Police

Who is gangster Kajal Jha in Hindi Ravi Kana Gang: ग्रेटर नोएडा में गैंगस्टर रवि काना और उसके सहयोगियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। ग्रेटर नोएडा पुलिस ने रवि काना की प्रेमिका और लेडी डॉन काजल झा की दिल्ली की न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी स्थित कोठी को सील कर दिया है। रवि काना गैंग के खिलाफ ग्रेटर नोएडा पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। आखिर काजल झा कौन है और इसकी रवि काना गैंग में क्या भूमिका है, आइए जानते हैं…

विज्ञापन

कौन है गैंगस्टर काजल झा? 

काजल झा गैंगस्टर रवि काना की प्रेमिका और उसकी सक्रिय सदस्य है। उसकी दिल्ली की न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में 80 करोड़ की कोठी है। ग्रेटर नोएडा पुलिस उसके खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। काजल झा रवि काना की राइट हैंड मानी जाती है। कहा जाता है कि काजल की वजह से ही रवि काना का उसकी पत्नी से भी झगड़ा होता रहता है।

विज्ञापन

काजल झा पर सबसे ज्यादा भरोसा

काजल उसे गैंग चलाने के लिए गाइड भी करती है। माना जाता है कि रवि काना अपने गैंग के सबसे खास लोगों में काजल पर ही सबसे ज्यादा भरोसा करता है। काजल उन 16 लोगों में शामिल है, जिन पर गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। काजल झा दिल्ली-एनसीआर में खौफ का दूसरा नाम है। उसे नोएडा की लेडी डॉन कहा जाता है। रवि काना और उसके साथियों पर रेप का भी आरोप है।

विज्ञापन

कौन है गैंगस्टर रवि काना?

गैंगस्टर रवि काना स्क्रैप माफिया है। उसका नाम रवि नागर उर्फ रवि काना है। ये गैंग दिल्ली-एनसीआर में सबसे ज्यादा सक्रिय है। बताया जाता है कि रवि काना सरिया की तस्करी करते-करते स्क्रैप माफिया बन गया था। इसके तहत उसने करोड़ों की संपत्ति अर्जित की। उसके गैंग के सदस्यों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत लगातार कार्रवाई जारी है। पुलिस ने काजल पर कार्रवाई करने से पहले रवि काना की 100 करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी को भी जब्त कर लिया था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ