कौन है हिजबुल मुजाहिदीन का कमांडर जावेद अहमद मट्टू, जिसे दिल्ली से किया गया गिरफ्तार

Who is Javed Ahmed Mattu in Hindi: हिजबुल मुजाहिदीन कमांडर जावेद मट्टू पर 10 लाख रुपये का इनाम घोषित था। दिल्ली पुलिस के लिए ये बड़ी सफलता है।

who is javed ahmed mattu hizbul mujahideen commander arrested by delhi police special cell

who is javed ahmed mattu hizbul mujahideen commander arrested by delhi police special cell

Who is Javed Ahmed Mattu in Hindi: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को बड़ी सफलता हाथ लगी है। स्पेशल सेल ने हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकी जावेद अहमद मट्टू को गिरफ्तार किया है। वह जम्मू-कश्मीर की कई आतंकी घटनाओं में शामिल था।

विज्ञापन

आतंकी जावेद मट्टू पर 10 लाख का इनाम घोषित था। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) को भी इस आतंकी की तलाश थी। इस तरह मट्टू को गिरफ्तार कर दिल्ली पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। आइए जानते हैं कि जावेद अहमद मट्टू कौन है…

विज्ञापन

हिजबुल मुजाहिदीन का कमांडर है जावेद अहमद मट्टू

जावेद अहमद मट्टू हिजबुल मुजाहिदीन का कमांडर है। वह घाटी के टॉप-10 मोस्ट वॉन्टेड आतंकियों में से एक है। दिल्ली के विशेष पुलिस आयुक्त एचजीएस धालीवाल के अनुसार, जावेद मट्टू A++ कैटेगरी का आतंकवादी है। उसे दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और केंद्रीय एजेंसियों के समन्वय से गिरफ्तार किया गया है। मट्टू के कब्जे से एक पिस्टल, मैगजीन और चोरी की एक गाड़ी भी बरामद की गई है।

पुलिस उसे रिमांड पर लेकर आगे की कार्रवाई करेगी। धालीवाल के मुताबिक, वह जम्मू-कश्मीर में 5 ग्रेनेड हमलों में भी शामिल था। इसके साथ ही विभिन्न घटनाओं में 5 पुलिस कर्मियों की हत्या में भी शामिल रहा। इन घटनाओं में दर्जनों पुलिस कर्मी घायल हुए थे। वह नामित A ++ कैटेगरी के आतंकवादियों में से अंतिम जीवित आतंकी है, जो जम्मू-कश्मीर से है।

विज्ञापन

मट्टू एक बार पाकिस्तान भी जा चुका है। वह जम्मू-कश्मीर के सोपोर का रहने वाला है। खास बात यह है कि हाल ही में उसके भाई रईस मट्टू ने अपने घर की बालकनी में तिरंगा लहराया था।

विज्ञापन

सोपोर और किश्तवाड़ को लश्कर-ए-तैयबा का किला कहा जाता था, हालांकि अब यहां आतंकियों के स्वजन बदले-बदले से नजर आ रहे हैं। स्वतंत्रता दिवस के दिन रईस ने कहा था कि हम सब भारतीय हैं। भाई ने भले ही गलत रास्ता चुना, लेकिन वह देश से नफरत नहीं करते।

कई मुखबिरों को वह मौत के घाट उतार चुका था मट्टू

जावेद अहमद मट्टू प्रतिबंधित संगठन जमात-ए-इस्लामी की पृष्ठभूमि वाले परिवार से संबंध रखता है। उसके आतंक का खौफ इतना ज्यादा था कि एक आवाज पर सोपोर बंद हो जाता था। कई मुखबिरों को वह मौत के घाट उतार चुका था। कश्मीर में कई दुर्दांत वारदातें करने के बाद वह अंडरग्राउंड हो चुका था, हालांकि अब वह पकड़ में आ चुका है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ