
Video: क्या चंद्रबाबू नायडू बढ़ा देंगे BJP की परेशानी? मोदी सरकार के सामने रखी बड़ी डिमांड!
Edited By Parmod chaudhary

Edited By Parmod chaudhary
Andhra Pradesh CM Chandrababu Naidu: आंध्र प्रदेश सीएम चंद्रबाबू नायडू और पीएम नरेंद्र मोदी की मुलाकात के बाद अटकलों का बाजार गर्म हो गया है। चर्चा है कि आंध्र प्रदेश के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण प्रोजेक्टों पर पीएम और सीएम के बीच मंथन हुआ है। माना जा रहा है कि आंध्र प्रदेश को विकास के लिए विशेष पैकेज का ऐलान किया जा सकता है। चंद्रबाबू ने कई महत्वपूर्ण प्रोजेक्टों के लिए पीएम से चर्चा की है। सीएम और पीएम की मुलाकात की तस्वीर भी सामने आ रही है। जो तस्वीर सामने आई है, उसमें एक लिफाफा नायडू के पास दिख रहा है।
माना जा रहा है कि यह मांगों की लिस्ट है, जो उन्होंने पीएम के सामने रखी हैं। कुछ लोग यह भी कह रहे हैं कि नायडू पीएम पर दबाव बना रहे हैं। क्या सच में एनडीए सरकार पर नायडू दबाव बना रहे हैं? क्या इससे बीजेपी की परेशानी बढ़ सकती है? क्या सच में एनडीए के दलों में हलचल मची हुई है? आइए देखते हैं ये विशेष रिपोर्ट…
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: