दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई (Flydubai) की फ्लाइट FZ1073 में बुधवार को हुए हमले के दौरान घायल हुए पायलट की पहचान स्मित मच्छार के रूप में हुई है. दावा किया जा रहा है कि स्मित मच्छार ने घायल होकर भी विमान में बैठे 180 यात्रियों की जान बचाई और फ्लाइट की सुरक्षित लैंडिंग कराई. अब इस भारतीय हीरो की चर्चा दुनियाभर में हो रही है. फ्लाईदुबई से जुड़ने से पहले करीब 11 साल तक भारतीय एयरलाइन स्पाइसजेट (SpiceJet) में काम कर चुके हैं. फ्लाईदुबई की फ्लाइट में झड़प के दौरान स्मित ने अपने को-पायलट का मुकाबला किया.
कौन हैं फ्लाईदुबई में कैप्टन स्मित मच्छार?
स्मित मच्छार की लिंकडिन प्रोफाइल के अनुसार, उन्होंने जून 2022 से फ्लाईदुबई जॉइन किया था और Boeing 737 में कैप्टन के तौर पर काम कर रहे हैं. इससे पहले स्मित ने मुंबई स्थित स्पाइसजेट में लगभग 11 साल तक काम किया. स्पाइसजेट में वह सीनियर कमांडर रहे और नवंबर 2020 से लाइन ट्रेनिंग कैप्टन की भूमिका भी निभाई. इस पद पर वह दूसरे पायलटों को ट्रेनिंग देने और उनका टेस्ट लेने का काम करते थे.
यह भी पढ़ें: कॉकपिट में भिड़े पायलट? तेल अवीव जा रही फ्लाइट की क्यों करानी पड़ी सऊदी में इमरजेंसी लैंडिंग
स्मित की लिंकडिन प्रोफाइल में Boeing 737-800 और 737 MAX 8/9 विमानों पर कुल 9,750 घंटे की उड़ान का एक्सपीरिएंस लिखा है. स्पाइसजेट में वो 6,400 घंटे से अधिक समय तक पायलट-इन-कमांड की भूमिका में रहे थे. बाद में उन्होंने फ्लाईदुबई में डायरेक्ट-एंट्री कैप्टन के रूप में ज्वाइन किया था.
फ्लाईदुबई की फ्लाइट में क्या हुआ था?
तबूक एयरपोर्ट के मुताबिक, उन्हें फ्लाइट से स्थानीय समयानुसार सुबह 8:44 बजे इमरजेंसी कॉल मिली थी. इसके करीब एक घंटे बाद विमान ने तबूक में इमरजेंसी लैंडिंग की. फ्लाइट-ट्रैकिंग डेटा के अनुसार, विमान महज 37 सेकंड में करीब 14,300 फीट नीचे आ गया था. इसके बाद विमान की ओर से गैर-कानूनी हस्तक्षेप से जुड़ा ट्रांसपोंडर कोड भेजा गया. फ्लाईदुबई ने फिलहाल घटना को सिर्फ उड़ान के दौरान हुई एक हादसा बताया है. एयरलाइन ने कहा कि विमान में मौजूद ड्यूटी पर तैनात फ्लाईदुबई के चालक दल ने स्थिति को संभाला और विमान को सुरक्षित रूप से तबूक में लैंड कराया.
इजरायल ने बताया आतंकी हमला
इजरायल के रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज ने इस घटना को जिहादी आतंकी हमले की कोशिश बताया. उनके अनुसार, विमान में मौजूद कुछ इजरायली यात्रियों ने कॉकपिट में पहुंचकर हमलावर को काबू किया और विमान का कंट्रोल वहां मौजूद अतिरिक्त फ्लाइट क्रू को सौंपने में मदद की.
यह भी पढ़ें: सैटेलाइट तस्वीरों में दिखी गाजा की तबाही, जहां नजर आते थे आलीशान घर; वहां अब सिर्फ मलबा और वीरान सड़कें
संबंधित खबरें
दिल्ली के इन कर्मचारियों को मिला दिवाली गिफ्ट, बढ़ा महंगाई भत्ता
2 hrs agoराहुल गांधी को बड़ी राहत, 2018 के मानहानि केस में कोर्ट ने किया बरी
2 hrs agoVIDEO कॉल पर पार्टनर को दिया शादी का अल्टीमेटम, 3 घंटे बाद लटका मिला शव
2 hrs agoकोर्ट जा रहे राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, कई जख्मी
3 hrs ago'AI से दबना नहीं, बेहतर इस्तेमाल करना है', CMD अनुराधा प्रसाद का इंटरव्यू
3 hrs ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
3 hrs ago115 डॉलर के पार पहुंचा कच्चा तेल, भारत पर बढ़ेगा 18 हजार करोड़ का बोझ
5 hrs agoराहुल के खिलाफ मानहानि केस में फैसला आज, शाह पर टिप्पणी से जुड़ा है मामला
6 hrs agoLIVE: दिल्ली भाजपा की मीटिंग जारी, हर्ष मल्होत्रा और CM रेखा गुप्ता मौजूद
6 hrs agoआज 26 अक्टूबर को किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल? चेक करें पूरी लिस्ट
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines