आतंकवाद और पाकिस्तान के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर को लीड करने वाली कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादित टिप्पणी मामले में नया अपडेट आया है। दरअसल, भाजपा मंत्री विजय शाह ने कर्नल कुरैशी को आतंकियों की बहन कह दिया था। इस बयान पर कांग्रेस ने सवाल उठाए। मामला बढ़ता देखकर भाजपा हाईकमान ने विजय शाह पर एक्शन लिया है।
भाजपा के संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा ने मंत्री विजय से बंद कमरे में बातचीत की और विवाद पर स्पष्टीकरण मांगा। उन्होंने मंत्री शाह के बयान पर असंतोष जताया। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भी मंत्री विजय शाह के बयान पर नाराजगी जताई और कड़े शब्दों में उन्हें सोच समझकर बयान देने की सलाह दी। भाजपा हाईकमान ने भी सख्ती बरती है।
अब क्या कहा विजय शाह ने?
कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादित टिप्पणी करने के बाद मंत्री विजय शाह ने अब नया बयान दिया है। उन्होंने अपने पहले वाले बयान को लेकर माफी मांगी और कहा कि उनका इरादा गलत नहीं था। उन्होंने मजाक-मजाक में बोल दिया। वे भारत से बहुत प्यार करते हैं। सोफिया बहन ने देश के प्रति अपना कर्तव्य निभाया है। उन्होंने अपने समुदाय से ऊपर देश को रखा। वे मेरी सगी बहन से भी बढ़कर हैं। अगर मेरे शब्दों से किसी समाज या कर्नल सोफिया कुरैशी आहत हुई हैं तो मैं 10 बार माफी मांगता हूं।
पहले क्या कहा था विजय शाह ने?
बता दें कि मंत्री विजय शाह ने गत 13 मई दिन मंगलवार को महू में एक जनसभा की थी। जनसभा में अपने संबोधन में कहा था कि जिन लोगों ने हमारी बेटियों के सिंदूर उजाड़े, हमनें उन्हीं कटे फटे लोगों को उनकी एक बहन को भेजकर ऐसी तैसी करवा दी। आतंकियों ने हमारे हिंदुओं को कपड़े उतार-उतार कर मारा। मोदी जी ने उनकी बहन (कर्नल सोफिया कुरैशी) को उनकी ही ऐसी तैसी करने को भेजा दिया। मोदी जी कपड़े तो उतार नहीं सकते थे, इसलिए उन्होंने उनकी समाज की ही बहन को भेजा कि तुमने हमारी बहनों को विधवा किया है, अब तुम्हारे समाज की बहन आकर तुम्हें नंगा करके छोड़ेगी।
कौन हैं विजय शाह?
कुंवर विजय शाह आदिवासी नेता हैं। वे अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए आरक्षित हरसूद सीट से लगातार 8 बार चुनाव जीत दर्ज कर चुके हैं। इस समय वे मध्य प्रदेश की सरकार में जनजातीय कार्य, सार्वजनिक संपत्ति प्रबंधन, भोपाल गैस त्रासदी राहत और पुनर्वास मंत्री हैं। विजय शाह अपने बयानों को लेकर अकसर विवादों में रहते हैं। वे साल 2013 में शिवराज सिंह चौहान की पत्नी पर कमेंट कर चुके हैं। साल 2018 में उन्होंने ट्रांसजेंडर समुदाय पर कमेंट किया था। साल 2022 में उन्होंने राहुल गांधी पर कटाक्ष किया था। साल 2024 में उन्होंने पिकनिक को लेकर विवादित टिप्पणी की थी।
संबंधित खबरें
जनसेवा के 25 साल पूरे होने पर लालकृष्ण आडवाणी से मिले PM मोदी
1 hr agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
1 hr ago'वे मार्च रोक सकते हैं, हौसला नहीं', राहुल गांधी ने शेयर किया पोस्ट
2 hrs agoराज्यसभा चुनाव से पहले बड़ा उलटफेर, यूपी के दो निर्दलीयों का नामांकन रद्द
2 hrs agoराहुल के प्रदर्शन से अखिलेश ने क्यों बनाई दूरी? दूसरे दिन सपा के सांसद गायब
3 hrs agoइंस्टाग्राम पर बनी दोस्त, मिलने पहुंचा तो हनी ट्रैप में फंसा बैंक मैनेजर
4 hrs agoCEC के इस्तीफे पर अड़ा विपक्ष, जंतर-मंतर पर धरना देने निकले राहुल गांधी
8 hrs agoSIR पर चुनाव आयोग का जवाब, 13.39 करोड़ वोटरों को लेकर बताया पूरा आंकड़ा
9 hrs agoक्या प्रोटेस्ट कर रहे सांसदों-विधायकों को अरेस्ट कर सकती है पुलिस?
11 hrs agoरूस-यूक्रेन युद्ध रोकने के लिए भारत का प्लान तैयार, क्या है वो 3 पॉइन्ट?
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines