कौन है अनमोल बिश्नोई? जिसने ली सलमान खान के घर पर हुई फायरिंग की जिम्मेदारी

Who Is Anmol Bishnoi? : सूत्रों के मुताबिक, सलमान खान के घर पर फायरिंग करने वाले शूटर जिस बाइक से आए थे, उसे पुलिस ने बरामद कर लिया है। जानिए फायरिंग की जिम्मेदारी लेने वाले अनमोल बिश्नोई के बारे में!

Salman-Khan

कौन है अनमोल बिश्नोई?

Who Is Anmol Bishnoi? बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग हुई। इस फायरिंग की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली है। सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखकर इस हमले की जिम्मेदारी अनमोल बिश्नोई ने ली है। अनमोल बिश्नोई ने यह भी कहा कि ये तो ट्रेलर है और आखिरी चेतावनी है।

विज्ञापन

फेसबुक पर लिखे पोस्ट में अनमोल ने सलमान खान को धमकाते हुए लहजे में लिखा है कि अब से दीवारों या किसी खाली घर पर गोलियां नहीं चलाई जाएंगी। सोशल मीडिया पर अनमोल का यह पोस्ट वायरल हो रहा है। हालांकि News24 इस वायरल पोस्ट की पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

आखिर कौन है अनमोल बिश्नोई?

अनमोल बिश्नोई लॉरेंस बिश्नोई का भाई है। सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में भी अनमोल का नाम आया था। कहा गया था कि उस वक्त केन्या में अनमोल को हिरासत में लिया गया था। हालांकि इसकी कोई पुष्टि नहीं हुई थी। इंटरपोल की तरफ से अनमोल के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया था।

विज्ञापन


हालांकि फर्जी दस्तावेजों के आधार पर अनमोल ना सिर्फ देश छोड़ने में कामयाब रहा बल्कि कई देशों की यात्रा कर चुका है। हालांकि अब वह कहां है, इसको लेकर कोई ठोस जानकारी लोगों के पास नहीं है। पिछले दिनों एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसके बाद कहा गया था कि वह अमेरिका में है।

विज्ञापन

सलमान खान को लेकर क्या बोला था लॉरेंस बिश्नोई?

लॉरेंस बिश्नोई का कहना है कि हमारे समाज का एक मंदिर है मुक्तिधाम मुकाम, वहां जाकर सलमान खान माफी मांग ले। मैंने यह मैसेज मुंबई पुलिस के जरिए भी भेजा हुआ है। लॉरेंस का कहना है कि सलमान खान में अहंकार है, वह माफी नहीं मांगना चाहता। अगर माफी नहीं मांगी तो अंजाम ठीक नहीं होगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ