'सिर्फ पब्लिसिटी के लिए...', Salim Khan ने Galaxy पर हुई फायरिंग पर तोड़ी चुप्पी

Salim Khan Break Silence on Galaxy Firing: सलमान खान के घर पर हुई फायरिंग पर एक्टर के पिता सलीम खान का रिएक्शन भी आ गया है। जी हां, आप सुबह गैलेक्सी अपार्टमेंट पर हुई फायरिंग पर सलीम खान ने चुप्पी तोड़ दी है। आइए आपको बताते हैं कि उन्होंने क्या कहा?

Salim Khan, Salman Khan

Salim Khan, Salman Khan, image credit- Google

विज्ञापन

Salim Khan Break Silence on Galaxy Firing: सलमान खान के घर पर जबसे फायरिंग हुई है, तबसे हर किसी को सुपरस्टार की चिंता सता रही है। फैंस से लेकर एक्टर की फैमिली तक सलमान के लिए चिंता कर रहे हैं। सलमान के भाई सोहेल और अरबाज भी गैलेक्सी अपार्टमेंट अपने भाई का हाल जानने पहुंचे हैं। इस बीच अब खुद सलमान खान के पिता यानी सलीम खान ने इस फायरिंग पर चुप्पी तोड़ी है। आइए जानते हैं कि सलीम का क्या कहना है?

सलीम खान ने तोड़ी चुप्पी 

हाल ही में सीएनएन न्यूज 18 से बात करते हुए सलीम खान ने कहा कि बताने के लिए कुछ भी नहीं है वो सिर्फ पब्लिसिटी चाहते हैं और चिंता की कोई बात नहीं है। बता दें कि जबसे सलमान खान को जान से मारने की धमकी मिली है, तबसे ही उनके पिता सलीम खान अपने बेटे के लिए बेहद चिंतित रहते हैं। चिंता होना तो बनता भी है, भई सलमान खान, सलीम के जिगर का टुकड़ा जो हैं।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Pinkvilla (@pinkvilla)

आज सुबह हुई फायरिंग

बता दें कि आज सुबह सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट पर फायरिंग हुई। फायरिंग के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है और इलाके की सुरक्षा को भी बढ़ा दिया गया है। सलमान के घर पर हुई फायरिंग पर कई सेलेब्स ने भी रिएक्ट किया है और इसे बेहद डरावना बताया है। बता दें कि बॉलीवुड के टाइगर को कई बार लॉरेंस बिश्नोई गैंग की तरफ से जान से मारने की धमकी मिल चुकी है। हालांकि सलमान हर बार इसे बेहद कूल तरीके से हैंडल करते हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

विज्ञापन

सलमान के पीछे क्यों पड़ा है लॉरेंस गैंग?

दरअसल, मामला तब का है जब सलमान खान फिल्म ‘हम साथ-साथ हैं’ की शूटिंग में बिजी थे। इस दौरान एक्टर अपने को-स्टार संग जंगल में घूमने गए थे। तब सलमान पर आरोप लगा था कि उन्होंने काले हिरण का शिकार किया है और इस मामले में उन्हें सजा भी हुई, लेकिन वो जमानत पर बाहर हैं। इसके बाद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने कहा कि हमारे लिए काला हिरण पूजनीय है और सलमान ने ऐसा करके हमारी भावनाओं को ठेस पहुंचाई है।

विज्ञापन

News24 नहीं करता वायरल पोस्ट की पुष्टि

गैंगस्टर ने कहा कि अगर सलमान वहां मंदिर में जाकर माथा टेक लोगों से माफी मांग ले, तो उन्हें कोई धमकी नहीं दी जाएगी। साथ ही अगर वो ऐसा नहीं करते हैं तो उन्हें इसका अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहना होगा। हालांकि इस मामले में सलमान का कहना था कि उन्होंने किसी काले हिरण का शिकार नहीं किया है। बता दें कि हाल ही में सलमान के घर पर जो फायरिंग हुई है, उसकी जिम्मेदारी भी लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई ने ली, जिसकी जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक पोस्ट में सामने आई है। हालांकि इस पोस्ट की जिम्मेदारी News24 नहीं लेता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ