कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने चुनाव आयोग पर धांधली का आरोप लगाया है। इस दौरान राहुल गांधी ने करीब तीन से चार लिए थे। जिसमें एक आदित्य श्रीवास्तव नामक व्यक्ति का भी जिक्र किया था। राहुल ने दावा किया कि आदित्य के 4 जगहों पर वोटर कार्ड बने हैं। इनमें से एक पता मुंबई का भी था। इस पूरे मामले की पड़ताल की गई तो वो गलत निकला।
कौन है आदित्य श्रीवास्तव?
राहुल गांधी ने आदित्य श्रीवास्तव का पता मुंबई के जोगेश्वरी ईस्ट का बताया था। जोगेश्वरी के शहीद उन्नीकृष्णन गार्डन के बगल में हाउस नम्बर 17206, पार्ट नंबर 197,सीरियल नम्बर 877 बताया , लेकिन ऐसा कोई पता नहीं मिला। इस पते से करीब 300 मीटर की दूरी पर “ब्लू मिडोस” नाम की बिल्डिंग है। इसी सोसायटी के सी विंग के 1103 नंबर फ्लैट में वर्ष 2021 तक एक श्रीवास्तव परिवार रहता था जिनका नाम आदित्य और रितिका है। जांच करने पर पता चला कि आदित्य श्रीवास्तव लखनऊ के रहने वाले हैं। आदित्य 2016 में नौकरी के सिलसिले में मुंबई रहने आए थे।
ये भी पढ़ें: ‘वोट चोरी संविधान से धोखा’, वोट चोरी मामले में राहुल गांधी का बड़ा बयान, चुनाव आयोग और बीजेपी पर हमला
2019 में लोकसभा चुनाव में किया था मतदान
आदित्य मुंबई में करीब 4 साल 2016 से 2021 तक रहे और फिर उसके बाद आदित्य बैंगलुरू शिफ्ट हो गए। आदित्य ने सबसे पहले लखनऊ में अपना वोटर कार्ड बनवाया था। मुंबई में आकर मुंबई का वोटर बने। वह 2016 में काम के सिलसिले में मुंबई शिफ्ट हुए तो उसने चुनाव आयोग की वेबसाइट पर जाकर मुंबई का एड्रेस C-1103, ब्लू मेंडोस, जोगेश्वरी इस पर खुद को अपडेट किया और अपडेटेड वोटर कार्ड बनवाया। आदित्य ने सिर्फ 2019 में लोकसभा चुनाव के समय मुंबई में मतदान किया था।
2021 में बेंगलुरु हुए थे शिफ्ट
आदित्य इसके बाद वो 2021 में बेंगलुरु शिफ्ट हो गए। एक जागरुक मतदाता के तौर पर आदित्य ने बेंगलुरू के पते पर अपना वोटर कार्ड अपडेट किया। इसके बाद कर्नाटक में हुए चुनाव में उन्होंने मतदान किया। आदित्य का कहना है कि उन्होंने कभी भी एक साथ कई जगहों पर मतदान नहीं किया है। राहुल गांधी ने जो दावा किया है वो गलत है।
ये भी पढ़ें: राहुल गांधी के वोट चोरी के आरोपों पर यूपी निर्वाचन आयोग का आया जवाब, दोनों वोटर्स की बताई सच्चाई
चुनाव आयोग ने पता नहीं अपडेट
आदित्य का कहना है कि वह शहर बदलने के साथ ही अपना वोटर कार्ड भी अपडेट कराते थे। इसमें चुनाव आयोग की गलती है कि उन्होंने वेबसाइट पर वोटर कार्ड पर पता अपटेड नहीं किया जबकि उन्हें लगता था कि उनका पुराना रिकॉर्ड चुनाव आयोग की वेबसाइट से हट जाता होगा।
ये भी पढ़ें: वोटर लिस्ट को लेकर राहुल गांधी के बड़े आरोप- फर्जी तरीके से पड़ रहे वोट, वोटर पर्चियों में दिखाईं कमियां
संबंधित खबरें
अब कैसी है कैप्टन स्मित मच्छार की तबीयत? UAE की इंडियन एंबेसी ने दिया हेल्थ अपडेट
11 mins agoस्मिथ मच्छार की बहादुरी ने दिलाई इंडियन नैनी की याद, 9/11 हमले में बचाई थी 2 साल के इजरायली बच्चे की जान
3 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार और SIR विवाद के बीच मुख्य चुनाव अधिकारी ने मांगी VRS, बोले-निजी फैसला
4 hrs agoपेंडिंग हैं चालान तो न बनेगा PUC और न रिन्यू होगा ड्राइविंग लाइसेंस, सुप्रीम कोर्ट का सख्त आदेश; ब्लैकलिस्ट होंगी गाड़ियां
7 hrs agoबचपन में कैसे थे कैप्टन स्मित मच्छार, दोस्त ने याद किए पुराने दिन; पड़ोसियों ने बताए परिवार के हाल
7 hrs ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', Flydubai के पायलट स्मित मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
7 hrs agoफॉर्म-6 में चेंज का आदेश किसने दिया? राहुल गांधी ने चुनाव आयोग से पूछा सवाल
8 hrs ago'INDIA' महाबैठक में सोनिया गांधी की एंट्री ने क्यों चौंकाया? हॉल में कैसे मची अफरातफरी
9 hrs agoCBSE Datesheet 2027: 10वीं, 12वीं के टाइम टेबल को लेकर आया अपडेट, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
9 hrs agoAaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: सऊदी से एयरलिफ्ट हुए कैप्टन स्मित मच्छार, अब अबू धाबी में होगा बेहतर इलाज
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines