Who is Abhinav Arora: इन दिनों सोशल मीडिया पर एक बच्चे की वीडियो वायरल हो रही है, ये बच्चा गणेश जी को मोदक खिलाते हुए खूब रो रहा है उसकी आंखों से आंखू निकल रहे हैं। अकसर इस बच्चे की वीडियो इंस्टाग्राम और अन्य सोशल मीडिया पर वायरल होती हैं, कभी ये कथा सुनाते हुए तो कभी भजन गाते दिखता है। दरअसल, हम बात कर रहे हैं। दिल्ली के रहने वाले Abhinav Arora की।
सुबह 3:30 बजे उठते हैं अभिनव
अभिनव दिल्ली के रहने वाले हैं और घर के पास ही एक प्राइवेट स्कूल में पांचवी कक्षा में पढ़ते हैं। 9 साल के अभिनव को कम उम्र में भी शास्त्रों और वेदों का ज्ञान है। मीडिया में दिए अपने एक इंटरव्यू में उन्होंने खुद बताया था कि सुबह 3:30 बजे उनकी दिनचर्या शुरू होती है। वह ब्रह्म मुहूर्त में उठकर सबसे पहले माला जाप करते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार वह 4 बजे घर पर ही पूजा करते हैं फिर 6:30 बजे तुलसी पूजा परिक्रमा कर अपने घर में विराजे बाल गोपाल को भोग लगाकर 7:30 बजे स्कूल जाते हैं।
ये भी पढ़ें: Chandra Grahan 2024: चंद्रग्रहण इन 5 राशियों के लिए होगा बेहद खतरनाक! जानें कैसा पड़ेगा असर?
लेखक तरुण राज अरोड़ा के बेटे हैं
फेमस लेखक और टेड स्पीकर तरुण राज अरोड़ा के बेटे अभिनव अरोड़ा का बचपन से ही अध्यात्म की तरफ रुझान है। वह अकसर घर पर भारतीय परिधान धोती कुर्ता पहनते हैं। मीडिया रिर्पोट्स के अनुसार पहले स्कूल में उनके साथ कोई बैठना पसंद नहीं करता था क्योंकि वह हर किसी से राधे-राधे और जय श्री राम कहकर मिलते थे। लेकिन अब हालत ऐसे हैं कि हर टीचर और सभी बच्चे उन्हें सामने से खुद राधे-राधे और जय श्री कृष्णा कहकर संबोधित करते हैं और क्लास में हर बच्चा उसके साथ बैठना चाहता है।
गुरुकुल से लेना चाहते हैं शिक्षा
सोशल मीडिया पर अकसर उनकी वीडियो वायरल होती है। वह देश के सबसे छोटे कथावाचकों में से एक हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार वह खुद को बलराम मानते हैं और श्रीकृष्ण को छोटे भाई के रूप में पूजते हैं। वह राम और कृष्ण की तरह गुरुकुल से शिक्षा लेना चाहते हैं।
ये भी पढ़ें: Mahalaxmi Vrat 2024: महालक्ष्मी व्रत में इस विधि से करें पूजा, पैसों की कमी से मिलेगा छुटकारा!
संबंधित खबरें
दिल्ली में हालात सामान्य! संडे को खुलेंगी दुकानें, रेल यात्रियों को भी राहत
3 hrs ago'अपराधियों जैसा बर्ताव हुआ...', रिहाई के बाद ममता बनर्जी ने सुनाई आपबीती
4 hrs agoमणिपुर के कुकी-नगा समूहों में फिर भड़की हिंसा, फूंक दिए कई घर, 5 की मौत
5 hrs agoप्रदर्शनकारियों की हिरासत को सुप्रीम कोर्ट में दी गई चुनौती, कल होगी सुनवाई
5 hrs agoसवाल पूछना ही आपकी असली ताकत, राहुल गांधी ने छात्रों को दिया सफलता का मंत्र
6 hrs ago'CEC के इस्तीफे तक जारी रहेगा प्रदर्शन...', CJP ने किया बड़ा ऐलान
6 hrs agoइंटरनेट बंद..., CJP प्रोटेस्ट ने कैसे बढ़ाई ट्रेन पैसेंजर्स की टेंशन?
7 hrs agoरात 10 बजे तक बंद रहेंगे दिल्ली मेट्रो के 45 स्टेशन, बढ़ाई गई समयसीमा
7 hrs ago'धांधली हुई तो सबूत दो', 124 पूर्व IAS-IFS अफसरों ने SIR को ठहराया सही
7 hrs agoकौन हैं 'अंग्रेज' ज्यां द्रेज? पुलिस भी नहीं रोक पाई जंतर-मंतर जाने से
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines