Corona Virus Omicron Sub Variant JN.1 : दुनिया में एक बार फिर कोरोना वायरस अपना पैर पसार रहा है। कई देशों में कोविड के मामले बढ़ रहे हैं। इस बार कोरोना वायरस का एक नया सब वैरिएंट सामने आया है, जो तेजी से फैल रहा है। इसका नाम ओमिक्रॉन सब वैरिएंट JN.1 है। इसे लेकर विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने भी अलर्ट जारी किया है। आइये जानते हैं कि कोरोना का नया सब वैरिएंट JN.1 कितना घातक और खतरनाक है।
डब्ल्यूएचओ ने मंगलवार को चेतावनी जारी करते हुए कहा कि ‘वैरिएंट ऑफ इंटरेस्ट’ की लिस्ट में कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन JN.1 को शामिल किया गया है, लेकिन यह संक्रमण ज्यादा खतरनाक नहीं है। पहले JN.1 के मूल वंश BA.2.86 के एक हिस्से को वैरिएंट ऑफ इंटरेस्ट में शामिल किया गया है या वर्गीकृत किया गया है। WHO की टीम अब इस वैरिएंट पर निगरानी रख रही है। डब्ल्यूएचओ ने माना है कि वर्तमान में कोरोना वायरस के नए सब वैरिएंट JN.1 ज्यादा घातक नहीं है।
यह भी पढे़ं : Corona Virus से घबराने की जरूरत नहीं
जानें क्यों वैरिएंट ऑफ इंटरेस्ट में शामिल किया जाता है संक्रमण
आपको बता दें कि डब्ल्यूएचओ की ओर से वैरिएंट ऑफ इंटरेस्ट में कोरोना वायरस के उस वैरिएंट को शामिल किया जाता है, जो ज्यादा खतरनाक नहीं होता है। वहीं, वैरिएंट ऑफ कंसर्न में कोरोना वायरस के उस वैरिएंट जैसे- अल्फा, बीटा, गामा को रखा जाता है, जो ज्यादा घातक होता है। डब्ल्यूएचओ द्वारा कोरोना वायरस के वैरिएंट को उसके जोखिम, प्रकार और संक्रमण दर से मिले साक्ष्य के आधार पर वैरिएंट ऑफ इंटरेस्ट और वैरिएंट ऑफ कंसर्न में वर्गीकृत करता है।
WHO ने कहा कि तेजी से विकसित हो रहा वायरस
WHO ने कहा कि नए सब वैरिएंट JN.1 के संक्रमण से लड़ने के लिए मौजूदा कोरोना वैक्सीन काफी कारगार है। यह वायरस तेजी से विकसित होकर फैल रहा है। इस पर डब्ल्यूएचओ ने सभी देशों को कोरोना वायरस के नए वैरिएंट के प्रति सचेत रहने के कहा है। आपको बता दें कि भारत और सिंगापुर समेत कई देशों में कोरोना के नए वैरिएंट JN.1 के लक्षण पाए गए हैं। इसे लेकर भारत सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय ने अलर्ट जारी किया है और भीड़भाड़ वाली जगह पर मास्क लगाने की अपील की है।
संबंधित खबरें
बेंगलुरु में 5 स्टार होटल के स्विमिंग पूल में करंट से 2 विदेशियों की मौत
1 hr agoअमित शाह पहली बार होंगे अयोध्या के दीपोत्सव में शामिल, 7 नवंबर को समारोह
3 hrs agoकारोबारियों ने अब 'INDIA' के सहयोगियों का किया रुख, रैली टालने की अपील की
3 hrs agoबगावत, सीक्रेट मीटिंग, रो पड़े MLAs... क्या खतरे में उमर अब्दुल्ला सरकार?
4 hrs ago'पाजी, छोटा भाई समझकर मिट्टी पाओ', दिलजीत दोसांझ से क्यों बोले अभिजीत दीपके
5 hrs agoसरकारी नौकरियों में 5 साल बढ़ी अपर एज लिमिट, तमिलनाडु सरकार का बड़ा फैसला
6 hrs agoISRO का नेविगेशन सैटेलाइट NVS-03 लॉन्च, भारतीय सेना को क्या होगा फायदा?
7 hrs agoदिल्ली में टूटा ठंड का रिकॉर्ड, 75 साल बाद 30 अक्टूबर का दिन रहा सबसे ठंडा
8 hrs agoUGC NET फॉर्म भरने की आज आखिरी तारीख, क्या फिर बढ़ेगी लास्ट डेट?
8 hrs agoकौन थे जोशीमठ हादसे में जान गंवाने वाले 6 लोग? बद्रीनाथ से लौटते समय क्रैश
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines