भारतीय वायुसेना के रिटायर्ड ग्रुप कैप्टन दिलीप कमलकर (DK) पारुलकर का रविवार को निधन हो गया है। इंडियन एयरफोर्स ने अपने सोशल मीडिया हैंडल ‘X’ से इसकी जानकारी साझा की है। ग्रुप कैप्टन डीके पारुलकर 1971 युद्ध का नायक बताया जाता है। उनकी बहादुरी के किस्से काफी मशहूर रहे हैं। खुद पाकिस्तान के तत्कालीन राष्ट्रपति प्रधानमंत्री जुल्फिकार अली भुट्टो ने भी पारुलकर की बहादुरी को सराहा था।
कौन थे ग्रुप कैप्टन डीके पारुलकर?
भारतीय वायु सेना के सेवानिवृत्त ग्रुप कैप्टन दिलीप पारुलकर एक फ्लाइट लेफ्टिनेंट थे, जब 10 दिसंबर, 1971 को लाहौर के पूर्व में एक रडार स्टेशन पर बमबारी करने के मिशन पर उनके लड़ाकू विमान को मार गिराया गया था और बाद में उन्हें पकड़ लिया गया था। दरअसल 10 दिसंबर 1971 को जब लेफ्टिनेंट दिलीप पारुलकर का एसयू-7 लड़ाकू विमान मार गिराया गया, तो उन्होंने इस घटना को अपने जीवन के सबसे बड़े मिशन में बदल दिया।
ये भी पढ़ें: ऑपरेशन सिंदूर से दिखी भारत की ताकत, सेना की बहादुरी और सफलता पर बोले DRDO चीफ
रावलपिंडी युद्धबंदी शिविर से हुए थे फरार
13 अगस्त 1972 को, पारुलकर, मालविंदर सिंह ग्रेवाल और हरीश सिंह के साथ रावलपिंडी युद्धबंदी शिविर से भाग निकले। इसके बाद पाकिस्तानी सेना कड़ी मशक्कत के बाद उन्हें दोबार पकड़ लिया। फिर सभी युद्धबंदियों को लायलपुर जेल ले जाया गया, जहां पर पहले भारतीय सेना के कई जवान बंद थे। इस बीच सेना के अन्य जवानों को लेफ्टिनेंट दिलीप पारुलकर की बहादुरी का पता चला ताे उन्होंने उनकी तारीफ की। पारुलकर की बहादूरी के पाकिस्तानी सेना के भी कुछ जवान कायल थे।
ये भी पढ़ें: ‘पाकिस्तान को कुछ ही घंटों में घुटनों पर लाया गया’, पीएम मोदी बोले- टेक्नोलॉजी और डिफेंस मेक इन इंडिया की ताकत
कैप्टन दिलीप कमलकर पर बन चुकी है फिल्म
रिटायर्ड ग्रुप कैप्टन दिलीप कमलकर (DK) पारुलकर पर “द ग्रेट इंडियन एस्केप” नामक एक फिल्म भी बन चुकी है। इस फिल्म में उनके पूरे जीवन को दिखाया गया था। साथ ही पाकिस्तान में पकड़े जाने और रावलपिंडी युद्धबंदी शिविर से फरार होने को काफी अच्छे तरीके से दिखाया गया था।
संबंधित खबरें
हिरासत से छूटे राहुल गांधी, पोस्ट में लिखा-कोई देशद्रोही नहीं बचेगा
2 hrs agoदिल्ली-NCR और उत्तर भारत में कांपी धरती, उत्तराखंड में 4.9 तीव्रता का भूकंप
2 hrs agoत्योहार से पहले कर्मचारियों को DA का तोहफा, त्रिपुरा सरकार ने 3% बढ़ाया
2 hrs agoचुनाव आयोग का आया बयान, राहुल गांधी के प्रस्ताव को कहा प्रोटोकॉल के खिलाफ
4 hrs agoआकाशवाणी भवन से पहले वो 7 मौके, जब-जब हिरासत में लिए गए राहुल गांधी?
4 hrs agoहिरासत में लिए गए प्रियंका गांधी-राहुल गांधी, आकाशवाणी भवन से हटाए नेता
5 hrs agoPM मोदी के नेतृत्व को 25 वर्ष पूरे, केंद्रीय मंत्रिमंडल से प्रस्ताव पारित
5 hrs agoकौन हैं एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित? जिन्हें बनाया गया भारतीय वायुसेना का चीफ
6 hrs ago'चुनाव आयोग से मिलकर रहेंगे', आकाशवाणी भवन के पास धरने पर डटे राहुल गांधी
7 hrs agoIMD Update: पश्चिमी विक्षोभ से बदलेगा मौसम, दिल्ली-NCR में गिरेगा तापमान
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines