---विज्ञापन---

देश angle-right

‘पाकिस्तान को कुछ ही घंटों में घुटनों पर लाया गया’, पीएम मोदी बोले- टेक्नोलॉजी और डिफेंस मेक इन इंडिया की ताकत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक के बेंगलुरु में मेट्रो फेज-3 परियोजना की आधारशिला रखी है। इस परियोजना की कुल लंबाई 44 किलोमीटर से अधिक होगी और इसमें 31 एलिवेटेड स्टेशन होंगे। इस दौरान पीएम मोदी जनसभा को भी संबोधित किया।

---विज्ञापन---

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कर्नाटक के बेंगलुरु में मेट्रो फेज-3 परियोजना की आधारशिला रखी है। इस दौरान पीएम मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए एक बार फिर ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली आर बेंगलुरु आया हूं। भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान में घुसकर आतंकवादियों के ठिकानों को नेस्तनाबूद कर दिया था। आतंकवादियों के बचाव में उतरे पाकिस्तान को कुछ ही घंटों में घुटनों पर ला दिया था।

पीएम मोदी ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर की इस सफलता के पीछे सबसे बड़ी वजह हमारी टेक्नोलॉजी और डिफेंस में मेक इन इंडिया की ताकत है। इसमें बेंगलुरु और कर्नाटक के युवाओं का भी बहुत बड़ा योगदान है। यहां के युवाओं की वजह से ही भारत एक ताकतवर देश बना है। बेंगलुरु के युवा भारत के बड़े महानगरों में आईटी सेक्टर में काम कर रहे हैं। भारत को टेक्नोलॉजी में मजबूत बनाने के लिए काम कर रहे हैं। यही वजह है कि आज पूरी दुनिया में भारत की अलग पहचान है।

---विज्ञापन---

ग्लोबल IT मैप पर भारत का परचम लहराया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि बेंगलुरु आज न्यू इंडिया के राइज का सिंबल बन चुका है। यह एक ऐसा शहर है जिसकी आत्मा में तत्व ज्ञान है और जिसके एक्शन में टेक ज्ञान है। बेंगलुरु एक ऐसा शहर है कि जिसने ग्लोबल IT मैप पर भारत का परचम लहराया है। बेंगलुरु कर्नाटक राज्य का प्रमुख और विशेष शहर रहा है। पीएम मोदी ने कहा कि आने वाले दिनों में बेंगलुरु शहर आईटी सेक्टर में भारत को और मजबूत करेगा।

नेक इरादों और ईमानदारी से किया प्रयास

पीएम मोदी ने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था तेजी से बढ़ रही है। आज भारत दुनिया में पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। पहले हम 10वे स्थान पर थे। अब हम शीर्ष तीन अर्थव्यवस्थाओं में से एक बनने की ओर बढ़ रहे हैं। यह सब बहुत मेहनत से संभव हो सका है। हमने नेक इरादों और ईमानदारी से प्रयास किया है। आगे भी इसी तरह काम करते रहेंगे।

---विज्ञापन---

3 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी

पीएम मोदी ने जनसभा को संबोधित करने से पहले बेंगलुरु के केएसआर रेलवे स्टेशन पर 3 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई। इनमें बेंगलुरु से बेलगाम, अमृतसर से श्री माता वैष्णो देवी कटरा और नागपुर (अजनी) से पुणे जाने वाली ट्रेनें शामिल हैं। इस दौरान कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव सहित अन्य लोग मौजूद थे।

First published on: Aug 10, 2025 03:58 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola