महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम और एनसीपी चीफ अजित पवार का बुधवार को प्लेन हादसे में निधन हो गया. वह निकाय चुनाव की रैली के लिए मुंबई से बारामती जा रहे थे. बारामती एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान उनका प्लेन क्रैश हो गया. प्लेन क्रैश में अजित पवार समेत छह लोगों की मौत हो गई.
जुलाई 2024 में भी अजित पवार एक हवाई हादसे का शिकार होते-होते बचे थे. वह एक स्टील प्रोजेक्ट के उद्घाटन के लिए गढ़चिरौली जा रहे थे. उनके साथ देवेंद्र फडणवीस और उदय सामंत भी हेलीकॉप्टर में सवार थे. उनका यह एक घंटे का सफर बिल्कुल भी आसान नहीं था. पूरे रास्ते इन लोगों के दिल की धड़कनें बढ़ी हुई थी.
यह भी पढ़ें : अब किसके हाथ होगी NCP की कमान… अजित के जाने के बाद क्या शरद पवार गुट में होगा पार्टी का विलय?
जब नागपुर के ऊपर उनका हेलीकॉप्टर उड़ रहा था. तभी घने बादलों में हेलीकॉप्टर उलझ गया और अपना रास्ता भूल गया. क्योंकि बादलों की वजह से दृश्यता काफी खराब थी. हालांकि, पायलट ने कुशलता से बादलों के बीच से रास्ता खोजा और सेफ लैंडिंग करवाई.
इस दौरान अजित पवार बेहद चिंतित दिख रहे थे और लगातार खिड़की से बाहर देख रहे थे. हालांकि, देवेंद्र फडणवीस उस दौरान शांत थे. क्योंकि वे पहले छह बार ऐसे हादसों में बाल-बाल बच चुके थे. उन्होंने पवार को हिम्मत दी थी.
पवार ने बाद में कार्यक्रम में अपना अनुभव शेयर किया था, ‘उदय सामंत ने मुझसे बाहर लैंडिंग साइट की ओर देखने को कहा था. जब मैंने खिड़की से उसे देख लिया, तब जाकर मुझे राहत मिली.’
यह भी पढ़ें : 8.46:01 बजे का VIDEO… अजित पवार के प्लेन क्रैश के वो खौफनाक पल, जब रडार से ओझल होकर बना आग का गोला
उस हादसे के 18 महीने बाद, अजित पवार की बारामती में एक विमान हादसे में मौत हो गई. लैंडिंग के दौरान उनके ‘लियरजेट 45XR’ प्लेन ने नियंत्रण खो दिया और क्रैश हो गया. विमान में अजित पवार के अलावा उनके निजी सुरक्षा अधिकारी, अटैंडेंट, और दो क्रू मेंबर, एक पायलट-इन-कमांड और एक सेकंड-इन-कमांड सवार थे. इन सबकी हादसे में मौत हो गई.
फडणवीस ने विमान हादसे में पवार की मौत को ‘अविश्वसनीय’ बताया और कहा कि उन्होंने एक अच्छा दोस्त खो दिया है. उन्होंने कहा कि पवार की मौत ने एक ऐसा शून्य छोड़ दिया है जिसे कभी नहीं भरा जा सकेगा. उन्होंने आगे कहा कि यह विश्वास करना मुश्किल है कि वे अब नहीं रहे.
संबंधित खबरें
तमिलनाडु में भारी बारिश के बीच भूस्खलन, बस ड्राइवर की मौत: चपेट में आया घर
1 hr agoदिल्ली में बादल, कई राज्यों में बारिश का अलर्ट; चक्रवाती तूफान का भी खतरा
1 hr agoगैंगस्टर हिमांशु भाऊ की आज भी दहशत कायम, गवाही के लिए कोई नहीं तैयार
2 hrs agoदिल्ली ब्रिक्स फोरम से ईरान के स्पीकर मोहम्मद बागेर ने क्यों किया किनारा?
3 hrs ago'PAK हमारी रक्षा कर रहा', फारूक के बिगड़े बोल; BJP ने कहा- 'जाएं पाकिस्तान'
3 hrs agoनीला ड्रम केस में फांसी के खिलाफ मुस्कान-साहिल ने HC में दाखिल की याचिका
5 hrs agoCM विजय के एक फैसले से सस्ती होगी तमिलनाडु की फ्लाइट्स! केंद्र ने की तारीफ
6 hrs agoरैपिडो ड्राइवर बन मुंबई में घूम रहा था जैश से जुड़ा संदिग्ध, हुआ गिरफ्तार
6 hrs agoकश्मीर में गुलदाउदी के फूलों से सजा बाग-ए-गुल-ए-दाऊद बगीचा
6 hrs ago'आतंकवाद के खिलाफ जारी रहेगी लड़ाई', जॉर्डन चर्च अटैक की भारत ने की निंदा
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines