8.46:01 बजे का VIDEO… अजित पवार के प्लेन क्रैश के वो खौफनाक पल, जब रडार से ओझल होकर बना आग का गोला

अजित पवार जिला परिषद चुनाव के लिए रैली को संबोधित करने बारामती जा रहे थे. उनके प्लने ने सुबह 8.10 बजे मुंबई से उड़ान भरी थी.

Ajit Pawar video

हादसे का वीडियो सामने आया है.

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार का प्लेन क्रैश में निधन हो गया. बुधवार सुबह हुआ यह हादसा एक सीसीटीवी में कैद हो गया है. सामने आई सीसीटीवी फुटेज में सुबह 8.46:01 बजे का वक्त दिखा रहा है, जब उनका प्लेन आग का गोला बन गया. बारामती एयरपोर्ट के नजदीक हाईवे पर यह सीसीटीवी कैमरा लगा था. फुटेज में आग का एक गोला और धुएं का विशाल गुबार दिख रहा है. प्लेन में अजित पवार और पांच अन्य लोग सवार थे, उन सभी की हादसे में मौत हो गई.

विज्ञापन

अजित पवार के ‘लियरजेट 45’ प्राइवेट प्लेन ने सुबह 8.10 बजे मुंबई से उड़ान भरी थी, लेकिन बारामती में लैंडिंग की कोशिश करते वक्त वह क्रैश हो गया.

विज्ञापन

हर कोई मदद को दौड़ा

जैसे ही प्लेन क्रैश हुआ एयरपोर्ट पर भगदड़ का माहौल हो गया. इमरजेंसी सर्विस के कर्मचारी उस तरफ दौड़ने लगे. स्थानीय लोग भी मौके पर इकट्ठा हो गए. सब लोग मदद करने की कोशिश कर रहे थे. लोग प्लेन से यात्रियों को खींचने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन भीषण आग की वजह से उन्हें बहुत दिक्कत हो रही थी. प्लेन में सवार कोई भी बच नहीं पाया.

विज्ञापन

प्लेन में पहले विस्फोट होता है, फिर वो आग की लपटों में लिपट जाता है. इसके बाद चार से पांच विस्फोट और होते हैं.

ऐसे रडार से हुआ गायब

Flightradar24 के आंकड़ों के मुताबिक, विमान सुबह 8.45 बजे रडार से ओझल हो गया था. दूसरी बार लैंडिंग की कोशिश में यह क्रैश हो गया. विमान रनवे से 100 फीट पहले ही हादसे का शिकार हो गया.

विज्ञापन

एयरपोर्ट से 20km दूर संपर्क टूटा

प्लेन ने सुबह 8.34 बजे सिग्नल भेजना बंद कर दिया था. कुछ मिनट बाद फिर से सिग्नल देने शुरू कर दिए. फिर सुबह 8.43 बजे फिर से खामोश हो गया. प्लेन ने जिस जगह दूसरी बार सिग्नल भेजना बंद किया, वह उस एयरपोर्ट से करीब 20 किमी दूर है जहां उसे लैंड करना था.

विज्ञापन

रिपोर्ट्स के मुताबिक, जब प्लेन का सिग्नल टूटा, तब वह 1016 मीटर की ऊंचाई पर और 237 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तर से उड़ रहा था.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Arif Khan

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ