बीते दिन उत्तर प्रदेश के नोएडा से एक खबर सामने आई। एक युवती को दोस्ती निभानी काफी महंगी पड़ गई। युवती का नाम प्रियंका है। 9 मार्च 2025 को प्रियंका के एक दोस्त का मैसेज आया, जिसमें उसने प्रियंका से कहा कि मैंने गलती से तुम्हें एक मैसेज भेज दिया है, प्लीज उसे मुझे फिर से फॉरवर्ड कर दो। प्रियंका ने बिना सोचे-समझे वो मैसेज दोबारा भेज दिया।
दरअसल उस मैसेज में एक OTP था, जिससे उसने प्रियंका का व्हाट्सएप हैक कर लिया। आमतौर पर व्हाट्सऐप लॉगइन करते समय फोन पर एक OTP आता है, यह वही था, जो प्रियंका ने बिना देखे दोस्त को भेज दिया। आरोपी शख्स ने न सिर्फ प्रियंका का व्हाट्सऐप हैक कर लिया बल्कि सभी जान पहचान के लोगों से प्रियंका के नाम पर पैसे उधार मांगने लगा। प्रियंका ने इसकी शिकायत साइबर सेल में की है।
यह भी पढ़ें- Rules Change: 1 अप्रैल से इन लोगों के लिए बंद हो जाएगा UPI! जानें किन ऑनलाइन पेमेंट ऐप से नहीं कर सकेंगे लेनदेन?
व्हाट्सएप हैकिंग का शिकार होने वाली प्रियंका पहली शख्स नहीं है। हर रोज कई लोग अलग-अलग तरीके से इस फ्रॉड का शिकार होते हैं। तो आइए जानते हैं वो 4 तरीके कौन से हैं, जिसकी मदद से व्हाट्सएप को आसानी से हैक किया जा सकता है?
1. OTP
OTP के जरिए व्हाट्सएप को आसानी से हैक किया जा सकता है। इस दौरान आपके दोस्त या रिश्तेदार के नंबर से आपके फोन पर एक मैसेज आता है और आप जैसे ही उस मैसेज को दोबारा उसी नंबर पर फॉरवर्ड करेंगे, आपका व्हाट्सएप हैक हो जाएगा।
2. कॉल फॉरवर्ड
व्हाट्सएप लॉग इन करने के लिए OTP के अलावा कॉल का भी ऑप्शन होता है। कई बार हैकर्स इसका इस्तेमाल करके भी व्हाट्सएप हैक कर लेते हैं। इस स्थिति में कोई डिलीवरी बॉय या कूरियर सर्विस वाला आपको मैसेज भेजेगा और मैसेज में दिए गए नंबर पर कॉल करके एड्रेस वैरेफाई करने के लिए कहेगा। आप जैसे ही इस नंबर पर कॉल करेंगे, आपकी कॉल हैकर के नंबर पर फॉरवर्ड हो जाएगी, जिससे व्हाट्सएप हैक हो जाएगा।
3. कॉल मर्जर
व्हाट्सएप हैक करने के लिए कॉल मर्जर की भी मदद ली जाती है। इस स्थिति में आपके फोन पर इमरजेंसी कॉल आती है। इस पर बात करते हुए एक और कॉल आती है, जो आपसे कॉन्फ्रेंस पर लेने की अपील की जाती है। दोनों कॉल कॉन्फ्रेंस पर लेते ही व्हाट्सएप हैक हो सकता है।
4. APK फाइल
कई लोग फोन में अनजान APK फाइल डाउनलोड कर लेते हैं। ऐसे में आपके फोन पर APK फाइल का लिंक आता है और आप जैसे ही डाउनलोड करने के लिए लिंक पर क्लिक करेंगे आपका व्हाट्सएप हैक हो सकता है।
यह भी पढ़ें- अगस्त 2031 तक नहीं बदलना पड़ेगा फोन… सालों-साल चलेंगे ये डिवाइस! खरीदने से पहले देख लें पूरी लिस्ट
संबंधित खबरें
'न्याय और अन्याय…', कोर्ट में लंबित मामलों पर CJI सूर्यकात ने कही बड़ी बात
1 hr agoCBSE 10वीं-12वीं की डेटशीट कब आएगी? बोर्ड ने पेपर पैटर्न को लेकर दिया अपडेट
2 hrs agoLIVE: झारखंड में रेप केस में 15 पुलिसवाले सस्पेंड, थाने में किया दुष्कर्म
3 hrs agoमुरासु चक्रवात के चलते आज स्कूल-कॉलेज बंद, आंध्र में भी भारी बारिश का अलर्ट
3 hrs agoछात्रा पर हमला करने वाले सिरफिरे का एनकाउंटर, इलेक्ट्रिक आरी से काटा था गला
3 hrs agoवोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
10 hrs agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
10 hrs agoखतरे में J&K की अब्दुल्ला सरकार, NC के 25 विधायकों ने दिया अल्टीमेटम
11 hrs ago'लचकती कमर, टेढ़ी गर्दन...' श्रीकृष्ण पर बयान देकर बुरे फंसे बाबा बागेश्वर!
13 hrs agoमहादेव सट्टेबाजी ऐप के मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर को ओमान से वापस लाई CBI
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines