तमिलनाडु में टीवीके चीफ और सुपरस्टार विजय एक छोटी सी तकनीकी गलती के कारण फंस गए. तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में अपनी पार्टी TVK को सबसे बड़े दल के रूप में स्थापित करने के बाद भी विजय मुख्यमंत्री की शपथ नहीं ले पा रहे हैं. राजनीतिक पंडितों का मानना है कि विजय की ‘राजनीतिक अनुभवहीनता’ और गलत सलाह ने उन्हें राजभवन की दहलीज पर रोक दिया है.
क्या थी वो ‘बड़ी गलती’?
नियमों के मुताबिक, जब किसी राज्य में त्रिशंकु विधानसभा होती है, तो राज्यपाल सबसे पहले सबसे बड़ी पार्टी के नेता को सरकार बनाने का न्योता देते हैं. विजय की TVK ने 108 सीटें जीती थीं, जो बहुमत के आंकड़े से कम जरूर थीं, लेकिन सबसे अधिक थीं.
यह भी पढ़ें : द्रविडों की ना गले दाल, विजय ने पहले ही चल दी बड़ी ‘चाल’; तमिलनाडु में सियासी ट्विस्ट
विशेषज्ञों के मुताबिक, विजय को राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर के पास केवल अपनी पार्टी के 108 विधायकों की सूची लेकर जाना चाहिए था.इससे वह सबसे बड़ी पार्टी के हकदार के रूप में सामने आते. लेकिन विजय ने अपने दावे के साथ कांग्रेस के 5 विधायकों के हस्ताक्षर भी जोड़ दिए.
गठबंधन के जाल में फंसे विजय
जैसे ही विजय ने कांग्रेस के नाम शामिल किए, उनका दावा ‘सिंगल लार्जेस्ट पार्टी’ के बजाय ‘गठबंधन’ का बन गया. राज्यपाल ने उन्हें यह कहकर वापस भेज दिया कि ‘चूंकि आप गठबंधन के तौर पर दावा कर रहे हैं, तो पहले 118 विधायकों का समर्थन पत्र लेकर आइए.’
यह भी पढ़ें : तमिलनाडु में विजय को रोकने के लिए क्या हाथ मिलाएंगे DMK-AIADMK?
अगर वो अकेले जाते तो संवैधानिक परंपरा के मुताबिक, राज्यपाल उन्हें सबसे बड़े दल के नाते शपथ के लिए बुला सकते थे और सदन में बहुमत साबित करने का मौका दे सकते थे.
अब आगे क्या?
राज्यपाल की सख्ती के बाद विजय अब 118 के जादुई आंकड़े के लिए संघर्ष कर रहे हैं. उनके पास फिलहाल 112 (107 TVK + 5 कांग्रेस) का समर्थन है. उन्हें 6 और विधायकों की जरूरत है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, टीवीके ने लेफ्ट और वीसीके से भी समर्थन के लिए संपर्क किया था. इसके बाद सीपीआई, सीपीएम और वीसीके तीनों पार्टियों ने विजय को समर्थन देने का ऐलान किया है. इन तीनों पार्टियों के 2-2 विधायक हैं. इस तरह टीवीके बहुमत का आंकड़ा पार कर जाएगी.
यह भी पढ़ें : तमिलनाडु में ‘विजय’ तिलक पर संकट? राज्यपाल ने थलापति को लौटाया, अब कैसे बनेंगे मुख्यमंत्री?
वहीं, एक अन्य खबर के मुताबिक, टीवीके प्रमुख विजय शुक्रवार शाम को दोबारा राज्यपाल से मुलाकात करके सरकार बनाने का दावा करेंगे.
संबंधित खबरें
'न बैरिकेडिंग न इंटरनेट बंद कर सकते', दिल्ली पुलिस को SC का बड़ा आदेश
4 mins agoCJP प्रोटेस्ट के खिलाफ बड़ा एक्शन, दिल्ली पुलिस ने दर्ज की 20 से ज्यादा FIR
30 mins agoदिल्ली में CJP प्रदर्शन की वजह से दुकानदारों को कितना हो रहा नुकसान?
1 hr agoकिन शर्तों पर रिहा हुए अभिजीत, सौरव, आशुतोष? मजिस्ट्रेट के छोड़ने के आदेश
2 hrs agoकहां हैं अभिजीत दीपके, सौरव दास, आशुतोष रांका? CJP-अरविंद केजरीवाल का सवाल
5 hrs agoLIVE: दिल्ली में आज 2 बजे CJP नेताओं की प्रेस कॉन्फ्रेंस
5 hrs agoदिल्ली में हालात सामान्य! संडे को खुलेंगी दुकानें, रेल यात्रियों को भी राहत
13 hrs ago'अपराधियों जैसा बर्ताव हुआ...', रिहाई के बाद ममता बनर्जी ने सुनाई आपबीती
14 hrs agoमणिपुर के कुकी-नगा समूहों में फिर भड़की हिंसा, फूंक दिए कई घर, 5 की मौत
15 hrs agoप्रदर्शनकारियों की हिरासत को सुप्रीम कोर्ट में दी गई चुनौती, कल होगी सुनवाई
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines