हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

राज्य सभा क्यों जा रहे हैं नीतीश कुमार? सीएम ने पोस्ट कर खुद बताई वजह

बिहार सीएम का राज्य सभा जाना तय हो गया है। इसकी पुष्टि खुद सीएम नीतीश कुमार ने की है। नीतीश ने इसके पीछे की वजह भी बताई है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी है। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

विज्ञापन

बिहार में बड़ी राजनीतिक उधल-पुथल शुरू हो गई है। बिहार के सीएम नीतीश कुमार का राज्य सभा जाना तय हो गया है। नीतीश कुमार ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। सीएम नीतीश कुमार ने राज्य सभा जाने के पीछे खुद इसकी वजह बताई है।कहा कि वह राज्यसभा का सदस्य बनना चाह रहा हैं। सीएम के इस फैसले के बाद से बिहार में बवाल शुरू हो गया है। जेडीयू में विरोध शुरू हो गया है। कार्यकर्ताओं ने सीएम हाउस के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया है। बिहार में यह तो तय हो गया है कि नई सरकार बनने वाली है। पहली बार बीजेपी का मुख्यमंत्री बनने जा रहा है।

राज्य सभा जाने की वजह का खुलासा करते हुए नीतीश कुमार ने लिखा कि संसदीय जीवन शुरू करने के समय से ही मेरे मन में एक इच्छा थी कि मैं बिहार विधान मंडल के दोनों सदनों के साथ संसद के भी दोनों सदनों का सदस्य बनूं। इसी क्रम में इस बार हो रहे चुनाव में राज्यसभा का सदस्य बनना चाह रहा हूं।

यह भी पढे़ं: नीतीश कुमार के बाद कौन होगा बिहार का अगला मुख्यमंत्री? रेस में ये 5 नाम सबसे आगे

विज्ञापन

नीतीश कुमार ने खुद नई सरकार का ऐलान किया है। नीतीश कुमार ने कहा कि जो नई सरकार बनेगी उसको मेरा पूरा सहयोग एवं मार्गदर्शन रहेगा। नीतीश कुमार ने खुद नई सरकार का ऐलान किया है। नीतीश कुमार ने कहा कि जो नई सरकार बनेगी उसको मेरा पूरा सहयोग एवं मार्गदर्शन रहेगा। नीतीश कुमार ने पोस्ट में कहा कि मैं आपको पूरी ईमानदारी से विश्वास दिलाना चाहता हूं कि आपके साथ मेरा यह संबंध भविष्य में भी बना रहेगा एवं आपके साथ मिलकर एक विकसित बिहार बनाने का संकल्प पूर्ववत कायम रहेगा।

यह भी पढे़ं: 10 बार CM, 5 बार केंद्रीय मंत्री… अब राज्य सभा जाएंगे ‘सुशासन बाबू’!, जानें नीतीश कुमार का पूरा

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raghav Tiwari

राघव तिवारी न्यूज24 में शिफ्ट हेड की भूमिका निभा रहे हैं। यहां टीम प्रबंधन के साथ नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम आदि की खबरें भी कवर करते हैं। इससे पहले ये अमर उजाला, नईदुनिया, नवभारत टाइम्स (NBT) और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में रिपोर्टिंग कर चुके हैं। देवभूमि उत्तराखंड, इंदौर, नोएडा, कानपुर समेत देश के विभिन्न हिस्सों में काम करने की वजह से राघव भिन्न-भिन्न कल्चर, खानपान, व्यवहार, जरूरत की समझ रखते हैं। राघव तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की शिक्षा पूरी की है। शिकायत और सुझाव के लिए स्वागत है- Mail ID: raghav.tiwari@bagconvergence.in Contact No. 8840671098
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola