Kolkata: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव शुक्रवार को पश्चिम बंगाल पहुंचे। उनके साथ उनके चाचा शिवपाल यादव भी थे। कोलकाता में उन्होंने पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी के साथ मुलाकात की। इस दौरान अखिलेश ने अपने कोलकाता दौरे के पीछे की वजह भी बताई।
अखिलेश यादव ने कहा कि कोलकाता में कई बार हमारी पार्टी के कार्यक्रम हुए हैं। हमने जब भी यहां से कोई फैसला लिया है तब हमे सफलता मिली है, हमारी पार्टी आगे बढ़ी है। बता दें कि 18 मार्च को बंगाल में सपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक प्रस्तावित है।
कांग्रेस तय कर रही अपनी भूमिका
अखिलेश ने कांग्रेस के बिना नया राजनीतिक मोर्चा बनाने का इशारा किया। उन्होंने कहा कि 2024 के चुनाव के लिए कांग्रेस अपनी भूमिका तय कर रही है। सबको मिलकर काम करना है। केसीआर, ममता बनर्जी, नीतीश कुमार और एमके स्टालिन सभी गठबंधन की कोशिश कर रहे हैं। इस प्रयास के सफल होने की पूरी उम्मीद है। कल (शनिवार) मीटिंग में भी इस मुद्दे पर चर्चा होगी।
भाजपा को हराने के लिए हम दीदी के साथ
नए मोर्चा के पीएम चेहरे को लेकर सवाल पर अखिलेश यादव ने कहा कि विषय यह नहीं है कि कौन सामने होगा, विषय यह है कि भाजपा जो देश को बर्बाद कर रही है, उसे हटाना बड़ा विषय है। यह पद (पीएम) बड़ा है, हम सब एक साथ बैठेंगे और इस पर बाद में चर्चा करेंगे।
हम यूपी में 80 पर 80 हासिल करने का लक्ष्य बना रहे हैं, हम भाजपा को हराने के लिए दीदी (ममता बनर्जी) के साथ हैं।
युवाओं को रोजगार कब मिलेगा?
अखिलेश ने कहा कि बेरोजगारी और महंगाई में भारी वृद्धि हुई है, और किसान संघर्ष कर रहे हैं। वे (भाजपा) ट्रिलियन डॉलर इकॉनमी के सपने दिखा रहे हैं। लेकिन युवाओं को रोजगार कब मिलेगा? कल की बैठक में 2024 के चुनाव पर चर्चा होगी।
यह भी पढ़ें: दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक कल से, अखिलेश यादव पहुंचे कोलकाता, ममता से आज करेंगे मुलाकात
संबंधित खबरें
'मैदान का बड़ा हिस्सा खाली था...', विपक्ष की महारैली पर BJP का पलटवार
1 hr agoINDIA गठबंधन की रैली में क्या बोले खड़गे, तेजस्वी और फारूक अब्दुल्ला?
1 hr ago'रामलीला मैदान बना लोकतंत्र की हल्दीघाटी', विपक्ष की रैली में बोले अखिलेश
2 hrs agoकौन हैं दिनेश वी. गनवीर, जिन्हें बनाया गया GSI का नया महानिदेशक
2 hrs ago'ज्ञानेश कुमार हटेंगे और जेल जाएंगे', रामलीला मैदान में गरजे राहुल गांधी
2 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली को लेकर अमित शाह बोले, 'पीड़ितों के जख्मों पर नमक'
2 hrs ago'बंगाल SIR का पीड़ित है, हम छोड़ेंगे नहीं...', ममता बनर्जी का बड़ा बयान
2 hrs ago'BJP ने जबरदस्ती बंद कराई कनॉट प्लेस की दुकानें', रैली के बीच राहुल का आरोप
4 hrs agoकोविड काल में दुनिया की आलोचना से चीन का रुख हुआ सख्त: विक्रम मिसरी
5 hrs agoसाइक्लोन 'अर्नब' के बाद 'मुरासु' का अलर्ट, 3 नवंबर को होगा लैंडफॉल
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines