हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

10 साल बाद नौकरी छोड़ी तो म‍िलेंगे 10 हजार, 25 साल नौकरी तो 50% पेंशन, UPS की 10 बड़ी बातें

Unified Pension Scheme 1 अप्रैल 2025 से लागू होगी। सरकारी कर्मचारियों के पास एनपीएस या यूपीएस में से किसी एक को चुनने का ऑप्शन होगा।

विज्ञापन

Unified Pension Scheme: केंद्र सरकार ने विधानसभा चुनाव से पहले देशभर के सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। शनिवार देर शाम केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली कैबिनेट ने सरकारी कर्मचारियों के लिए नई पेंशन स्कीम यूनिफाइड पेंशन स्कीम (UPS) को मंजूरी दे दी है।

दरअसल, सरकारी कर्मचारियों की तरफ से एक पक्के (assured) अमाउंट की मांग लंबे समय से की जा रही थी। अब सरकार की नई UPS के तहत कर्मचारियों को रिटायरमेंट के बाद 50% एश्योर्ड पेंशन दिए जाने का प्रावधान किया है। आइए आपको दस पॉइंट में बताते हैं कि इस नई स्कीम लागू होने से सरकारी कर्मचारियों को क्या फायदा होगा।

 

1. जो लोग 2004 से मार्च 2025 तक रिटायर हुए हैं, उन्हें भी इस पेंशन स्कीम का लाभ मिलेगा।

विज्ञापन

2. इस स्कीम के तहत सेवानिवृत लोगों को ब्याज के साथ एरियर भी मिलेगा।

3. अगर कोई कर्मचारी ज्वाइनिंग के 10 साल के बाद नौकरी छोड़ता है तो उसे 10000 रुपए पेंशन मिलेगी।

विज्ञापन

4. अगर किसी पेनशंभोगी की मौत हो जाती है तो उसके परिवार को मृत्यु के वक्त मिलने वाली पेंशन की रकम का 60 फीसदी पैसा मिलेगा।

5. अगर किसी कर्मचारी ने न्यूनतम 25 साल तक काम किया तो रिटायरमेंट के पहले उसे आखिरी 12 महीने की औसत वेतन का कम से कम 50 फीसदी पैसा मिलेगा।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: पेंशन पर सरकार का बड़ा फैसला, मोदी सरकार लाई UPS

 

6. सरकारी कर्मचारियों के पास एनपीएस या यूपीएस में से किसी एक चुनने का ऑप्शन होगा।

विज्ञापन

7. केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव के अनुसार यूपीएस 1 अप्रैल 2025 से लागू होगी।

8. कर्मचारियों को अलग से अंशदान नहीं करना होगा, केंद्र सरकार 18 प्रतिशत अंशदान करेगी, कर्मचारी का अंशदान एनपीएस की ही तरह दस प्रतिशत रहेगा।

विज्ञापन

9. इस नई स्कीम के तहत सरकारी कर्मचारियों को महंगाई इंडेक्सेशन का लाभ मिलेगा।

10. यूपीएस के तहत रिटायरमेंट पर ग्रेच्युटी के अलावा जमा राशि से अलग हर छह महीने की सेवा के बदले मासिक वेतन (वेतन+डीए) का दसवां हिस्सा जुड़ कर मिलेगा।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: ‘पीएम मोदी का भगवान से कनेक्शन रॉन्ग नंबर’, जाति जनगणना पर क्या बोले राहुल गांधी?

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola