हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

नेपाल में कहां से होकर गुजरती है कैलाश मानसरोवर यात्रा? अचानक आई बाढ़ के बाद 400 तीर्थ यात्री लापता

नेपाल में अचानक आई बाढ़ की वजह से 133 भारतीयों समेत 400 यात्री लापता हैं. ये सभी कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए जा रहे थे

विज्ञापन
नेपाल में फ्लैश फ्लड से तबाही (Photo: Social Media)

नेपाल में अचानक आई बाढ़ की वजह से त्राहिमाम मचा है. काठमांडू पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, 133 भारतीयों समेत 400 यात्री लापता हैं. ये सभी कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए जा रहे थे कि तभी फ्लैश फ्लड के बाद से उनसे संपर्क नहीं हो पा रहा है. आपको बता दें कि बुधवार को 390 तीर्थयात्री बॉर्डर पार करने वाले थे, जिसमें 93 नेपाली समेत अलग-अलग देशों के लोग शामिल थे. दरअसल, भारत से कैलाश मानसरोवर यात्रा पर जाने के तीन खास रूट हैं. एक रूट उत्तराखंड के पिथौरागढ़ से होकर गुजरता है, एक रूट सिक्किम के नाथु ला पास से है. इन दोनों रूट पर भारत सरकार यात्रा करवाती है. एक तीसरा रूट, नेपाल से होकर गुजरता है. इस रास्ते से यात्रा करने के लिए ट्रैवल एजेंट्स की जरूरत पड़ती है.

ये भी पढ़ें: नेपाल की प्रचंड बाढ़ ने याद दिला दी केदारनाथ त्रासदी, 2013 की ‘प्रलय’ में 5000 से अधिक लोगों की गई जान; आज भी कई मृतक गुमनाम

नेपाल से होकर जाने वाले रूट्स

नेपाल के रास्ते जो कैलाश मानसरोवर यात्रा की जाती है, वो भारत सरकार की ऑफिशियल यात्रा से काफी अलग है. यहां से प्राइवेट टूर ऑपरेटर ट्रैवलर्स को तिब्बत ले जाते हैं. इसमें एक रूट रसुवागढ़ी-केरुंग है, जिसमें काठमांडू-स्याफ्रुबेसी-टिमुरे-रसुवागढ़ी-केरुंग/ग्यिरोंग-सागा-मानसरोवर-दारचेन-कैलाश शामिल है. नेपाल-तिब्बत बॉर्डर यहीं से क्रॉस किया जाता है. दूसरा रूट है हिल्सा-यारी रूट. नेपाल से कैलाश जाने का दूसरा अहम रास्ता पश्चिमी नेपाल से होकर गुजरता है. इस रूट में काठमांडू-नेपालगंज-सिमिकोट-हिल्सा-यारी बॉर्डर-पुरांग/तक्लाकोट-मानसरोवर-दारचेन-कैलाश है. पहले हवाई यात्रा के ज़रिए नेपालगंज और सिमिकोट तक जाना पड़ता है, उसके बाद हिल्सा और वहां से नेपाल-तिब्बत बॉर्डर पार करके चीन के तिब्बत इलाके में एंट्री होती है.

विज्ञापन

कैसे आई बाढ़?

जानकारी के मुताबिक, तिब्बत में ग्लेशियर फटने की वजह से भोटे कोशी नदी में अचानक पानी का लेवल बढ़ गया जिसने आसपास बसे इलाकों में सड़कें, पुल, मकान और बिजली परियोजनाओं को तहस-नहस कर दिया. बाढ़ की वजह से मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है, आशंका जताई जा रही है कि इस त्रासदी की चपेट में कई लोग आए हैं. अलग-अलग इलाकों से बड़ी संख्या में लोगों के लापता होने की खबर है. राहत और बचाव अभियान जारी है और प्रशासन को आशंका है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है. भारत के बिहार और पूर्वी यूपी में भी अलर्ट जारी कर दिया गया है. पीएम मोदी ने खुद नेपाल के प्रधानमंत्री से फोन पर बात की और हालात का जायज़ा लिया. बाढ़ का सबसे ज्यादा असर नेपाल के रासुवा जिले में देखने को मिला है. तिब्बत की सीमा से लगे टिमुरे और स्याफ्रुबेंसी इलाके में पानी इतनी तेजी से बढ़ा कि लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला. कई वाहन, सामान और इमारतें पानी में बह गईं. नदी पर बना एक हाल में तैयार पुल भी बाढ़ की चपेट में आ गया. रासुवा के अलावा नुवाकोट और धादिंग जिलों में भी बाढ़ का असर पहुंचा है.

ये भी पढ़ें: तिब्बत में ग्लेशियर फटने से नेपाल में आई बाढ़, 1000 लोगों के बहने की आशंका, हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट्स को भारी नुकसान

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola