हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

क्या है पुरुष आयोग और किसने उठाई इसकी मांग? चर्चा में कब आया था पहली बार, कमीशन के गठन में क्या हैं अड़चनें

पुणे के चर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड ने समाज में लोगों के बीच एक नई बहस को जन्म दिया है. केतन अग्रवाल की मंगेतर सिया गोयल द्वारा रची गई खौफनाक हत्या की साजिश सामने आने के बाद अब पुरुषों की सुरक्षा और उनके अधिकारों का मुद्दा भी उठने लगा है.

विज्ञापन

पुणे के चर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड ने समाज में लोगों के बीच एक नई बहस को जन्म दिया है. केतन अग्रवाल की मंगेतर सिया गोयल द्वारा रची गई खौफनाक हत्या की साजिश सामने आने के बाद अब पुरुषों की सुरक्षा और उनके अधिकारों का मुद्दा भी उठने लगा है. मिली जानकारी के अनुसार, भाजपा राज्यसभा सांसद और लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) के संस्थापक अशोक कुमार मित्तल ने इस घटना को बेहद विचलित करने वाला बताते हुए देश में ‘राष्ट्रीय पुरुष आयोग’ बनाने की पुरजोर मांग उठाई है.

बता दें कि पुणे मर्डर मामले में 26 साल के रियल एस्टेट कारोबारी केतन अग्रवाल की हत्या के आरोप में उनकी मंगेतर सिया गोयल और उसके कथित प्रेमी चेतन को गिरफ्तार किया गया है.

सांसद ने शेयर किया अपना पुराना प्राइवेट बिल

सांसद मित्तल ने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो शेयर किया. यह वीडियो दिसंबर 2025 की राज्यसभा कार्यवाही का है, जब उन्होंने पुरुष आयोग बनाने के लिए संसद में एक ‘प्राइवेट मेंबर बिल’ पेश किया था.

विज्ञापन

मित्तल ने एक्स पर लिखा, ‘पुणे का केतन अग्रवाल मामला बहुत परेशान करने वाला है. केतन और उनके परिवार को निष्पक्ष, पूरी और बिना किसी भेदभाव के जांच मिलनी चाहिए, और सबसे बढ़कर, उन्हें न्याय मिलना चाहिए. मैंने संसद में ‘नेशनल कमीशन फॉर मेन बिल’ पेश किया था. हर पीड़ित को न्याय, मदद और कानून के तहत समान सुरक्षा मिलनी चाहिए. केतन का मामला यह याद दिलाता है कि पुरुष भी पीड़ित हो सकते हैं. उन्हें संस्थागत मदद, कानूनी सुरक्षा और एक ऐसा मंच मिलना चाहिए जहां उनकी बात सुनी जा सके. लिंग के आधार पर भेदभाव किए बिना, न्याय सभी के लिए समान होना चाहिए.’

बता दें कि अशोक कुमार मित्तल पंजाब से सांसद चुने गए थे. जब उन्होंने यह बिल पेश किया था, तब वे आम आदमी पार्टी (AAP) का हिस्सा थे. हालांकि, इसी साल अप्रैल में राघव चड्ढा के नेतृत्व वाले 7 AAP सांसदों के गुट के हिस्से के रूप में उन्होंने बीजेपी में शामिल होने का दावा किया था.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- केतन अग्रवाल के मां-बाप को बड़ा झटका, जवान पोते की मौत के सदमे में दादा ने तोड़ा दम, अस्पलात में ली आखिरी सांस

क्या है प्राइवेट मेंबर बिल?

संसद में किसी भी प्राइवेट मेंबर बिल के पास होने की संभावना बहुत कम होती है और यह मुश्किल से ही कभी वोटिंग के चरण तक पहुंच पाता है. इतिहास पर नजर डालें तो आजादी के बाद से अब तक सिर्फ 14 प्राइवेट बिल ही कानून का रूप ले पाए हैं. वहीं, साल 1970 के बाद से कोई भी ऐसा बिल संसद के दोनों सदनों से पास नहीं हो सका है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola