हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

अब कैसी है कैप्टन स्मित मच्छार की तबीयत? UAE की इंडियन एंबेसी ने दिया हेल्थ अपडेट

Flydubai Attack: फ्लाईदुबई की फ्लाइट में को-पायलट के हमले में कैप्टन स्मित मच्छार घायल हो गए थे, उनका शुरुआती इलाज सऊदी अरब में हुआ, लेकिन बाद उन्हें बेहतर ट्रीटमेंट के लिए अबू धाबी से जाया गया, जहां वो तेजी से रिकवर कर रहे हैं.

विज्ञापन
कैप्टन स्मित मच्छार (Photo-X/@IsraelMFA)

Captain Smit Machchhar Health Update: 30 सितंबर 2026 को फ्लाईदुबई की एक फ्लाइट के दौरान अपने को-पायलट के हमले में घायल हुए भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार अब यूएई के एक अस्पताल में रिकवर हो रहे हैं. UAE में भारतीय दूतावास ने बताया कि राजदूत दीपक मित्तल ने अस्पताल में मच्छार और उनके परिवार से मुलाकात की और कंफर्म किया कि पायलट की सेहत अच्छी है और वो तेजी से ठीक हो रहे हैं.

यह भी पढ़ें- कैप्टन स्मित मच्छार कैसे बने पायलट? किया था टेक्सटाइल इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट कोर्स, एक सेमिनार ने बदली जिंदगी

फ्लाईदुबई FZ1073 में क्या हुआ था?

30 सितंबर को फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 दुबई से तेल अवीव जा रही थी, तभी कॉकपिट के अंदर हिंसक झगड़ा हुआ. इजरायली अधिकारियों के मुताबिक, को-पायलट ने कथित तौर पर कैप्टन मच्छार पर चाकू से हमला किया और इसके बाद प्लेन 30 सेकंड से भी कम वक्त में तकरीबन 14,000 फीट नीचे आ गया.

विज्ञापन

मच्छार की सूझबूझ से टला हादसा

घायल होने के बावजूद स्मित मच्छार कॉकपिट का दरवाजा खोलने में कामयाब रहे. इसके बाद पैसेंजर्स और क्रू मेंबर्स कॉकपिट में दाखिल हुए और हमलावर को काबू में किया. प्लेन में सफर कर रहे फ्लाईदुबई के 2 अन्य पायलटों ने फ्लाइट पर काबू पाने में मदद की. विमान का रास्ता बदला गया और उसे सऊदी अरब के तबुक हवाई अड्डे पर सुरक्षित उतारा गया.

यह भी पढ़ें- Exclusive: क्या पायलट स्मित मच्छार पर कुल्हाड़ी से हुआ हमला? जानिए News24 की जांच में क्या पता चला

विज्ञापन

कैप्टन मच्छार को एयरलिफ्ट करके UAE लाया गया

मच्छार का शुरुआती इलाज तबुक के अस्पताल में हुआ, जिसके बाद उन्हें बेहतर ट्रीटमें के लिए UAE ले जाया गया. उनका परिवार भी अबू धाबी पहुंच गया, जहां भारतीय राजनयिक अधिकारी उनके संपर्क में बने हुए हैं. भारतीय दूतावास ने कहा कि वो मच्छार के इलाज और उनकी सेहत के लिए स्थानीय अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रहा है. कॉकपिट में हुए हमले के हालात और मकसद की जांच चल रही है. फ्लाईदुबई और एविएशन अधिकारियों ने जांच जारी रहने के दौरान अटकलें न लगाने की सलाह दी है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola