Pralay Missile Test: ओडिशा के चंदीपुर एकीकृत परीक्षण क्षेत्र (ITR) में डीआरडीओ ने दुश्मनों को सख्त संदेश देते हुए दो प्रलय मिसाइलों का सफल सैल्वो लॉन्च किया. सुबह करीब 10:30 बजे किए गए इस परीक्षण के दौरान एक ही लॉन्चर से एक के बाद एक मिसाइलें दागी गईं. दोनों मिसाइलों ने निर्धारित ट्रैजेक्टरी का पालन करते हुए सभी उड़ान उद्देश्यों को पूरा किया, जिसकी पुष्टि ट्रैकिंग सेंटरों, सेंसर शिप्स और टेलीमेट्री डेटा से हुई. यह पहला मौका था जब एक सॉल्वो से एक के बाद एक प्रलय मिसाइल दागे गए है. प्रलय ने अपने सटीक टारगेट को हिट करके पाकिस्तान और चीन को यह संदेश दे दिया है कि हमसे ना टकराना.
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने टीम को दो बधाई
डीआरडीओ सूत्र के मुताबिक मिसाइल के फ्लाइट को मॉनिटर करने के लिए इंटीग्रेटेड टेस्ट रेंज अलग-अलग ट्रैकिंग सेंसर शिप और अन्य जगहों से लिए गए थे. इस सफल परीक्षण के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने डीआरडीओ की सभी टीम को बधाई दिया है. आपको बता दे कि प्रलय मिसाइल शॉर्ट रेंज बैलिस्टिक मिसाइल है. जिसने भारतीय मिसाइल तकनीक में नई दिशा को अपनी धार् दी है. यह मिसाइल DRDO ने विकसित की है.यह मिसाइल तेजी से सटीक मार करने के लिए डिजाइन की गई है. प्रलय एक सतह से सतह तक मार करने वाली शॉर्ट-रेंज बैलिस्टिक मिसाइल है.
प्रलय मिसाइल की खूबियां
प्रलय मिसाइल की मारक क्षमता 150 से 500 किलोमीटर के करीब है. यह एक कैनिस्टर मोबाइल सिस्टम है. आसानी से लॉन्च करना और तेजी से अपनी जगह बदलना इसकी एक और खासियत है. इसकी पेलोड क्षमता 500 से 1000 किलोग्राम तक के विस्फोटक लेकर आसानी से दुश्मन पर बरसा सकता है. यह लॉन्च किए जाने के बाद हवा में ही अपनी दिशा बदलकर मनूवरिंग कर सकता है. इससे यह मिसाइल दुश्मन के एयर डिफेंस सिस्टम को भी चुनौती दे सकता है. इसकी रफ्तार 1 से 1.6 मैक के करीब है. यह इंटरनल नेविगेशन सिस्टम से लैस है. इस मिसाइल का वजन 5 टन है. यह कंवेशनल के साथ-साथ न्यूक्लियर हथियार ले जाने में भी सक्षम है.
लद्दाख में तनाव के दौरान किया गया परीक्षण
DRDO की तरफ से कई ऐसे प्रोजेक्ट जारी हैं, जो भारतीय सेना की ताकत में बेतहाशा इजाफा करने वाले हैं. प्रलय पर काम तेजी से शुरू किया गया और इसका पहला ट्रायल उस वक्त किया गया जब भारत और चीन के बीच लद्दाख में तनाव चरम पर था. यह परीक्षण 22 दिसंबर 2021 को किया गया था. दूसरा ट्रायल ठीक एक दिन बाद 23 दिसंबर को किया गया. दोनों परीक्षण में यह पूरी तरह से खरा उतरा. तीसरा परीक्षण साल 2023 में किया गया था. चौथा ट्रायल जुलाई 2025 में किया गया.
संबंधित खबरें
गांधीनगर नगर निगम चुनाव में BJP की बंपर जीत, 44 में से 38 सीटें जीतीं
12 mins agoआज जारी हो सकती है CBSE 10वीं 12वीं की डेटशीट, ऐसे करें डाउनलोड
37 mins agoराहुल गांधी को मानहानि केस में SC से मिली राहत, ट्रायल पर लगी रोक
1 hr ago'बदल चुकी है पावर की परिभाषा', ब्लूमबर्ग न्यू इकोनॉमी फोरम में बोले PM मोदी
3 hrs agoकोई BJP के पूर्व मंत्री तो कोई सांसद… कौन हैं पहली बार बने 4 नए राज्यपाल
3 hrs agoCJP के आशुतोष रांका और सौरव दास फिर हिरासत में, जंतर-मंतर पहुंचे थे दोनों
4 hrs ago'INDIA' ब्लॉक के सुप्रीम कोर्ट मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने दर्ज की 2 FIR
4 hrs agoCJI का इस्तीफा मांगने की पोस्ट करने वाला कांग्रेसी बर्खास्त, जानें मामला
4 hrs agoरामलीला मैदान का एक दिन का किराया 1.21 लाख रुपये, 2026 में सिर्फ 3 दिन खाली
5 hrs agoरेलवे में 3548 वैकेंसी, 6 नवंबर लास्ट डेट - योग्यता, फीस
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines