हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

क्या है पीएम स्वनिधि क्रेडिट कार्ड? रेहड़ी-पटरी वालों के लिए कैसे फायदेमंद है ये योजना

PM SVANidhi Credit Card: शुक्रवार को पीएम मोदी ने केरल में पीएम स्वनिधि क्रेडिट कार्ड लॉन्च किया. ये सरकार की एक खास योजना है, जिसके तहत रेहड़ी-पटरी वाले और स्ट्रीट वेंडर्स को बिना गारंटी के आसान लोन दिया जाता है. जानिए ये कार्ड क्या है और कैसे काम करता है?

विज्ञापन
Credit: Social Media

देश के करोड़ों रेहड़ी-पटरी वाले और स्ट्रीट वेंडर्स अब बैंकिंग सिस्टम से सीधे जुड़ेंगे. इसकी बड़ी वजह है प्रधानमंत्री स्वनिधि क्रेडिट कार्ड ( PM SVANidhi Credit Card). पीएम मोदी ने केरल में शुक्रवार को ये कार्ड लॉन्च किया. ये कार्ड केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि (PM SVANidhi) योजना के तहत दिया जाता है. इसका मकसद छोटे दुकानदारों और फुटपाथ पर सामान बेचने वालों को आसान लोन और डिजिटल पेमेंट की सुविधा देना है.

पीएम स्वनिधि क्रेडिट कार्ड क्या है?

ये एक ऐसा डिजिटल क्रेडिट कार्ड है, जिसके जरिये स्ट्रीट वेंडर्स बिना किसी गारंटी के कम ब्याज दर पर लोन ले सकते हैं. ये कार्ड आम क्रेडिट कार्ड की तरह काम करता है, लेकिन खास तौर पर गरीब और छोटे कारोबारियों के लिए बनाया गया है.
इस योजना का लाभ वे लोग ले सकते हैं जो रेहड़ी-पटरी या ठेले पर सामान बेचते हैं, सड़क किनारे दुकान लगाते हैं, छोटे स्तर पर रोजमर्रा का कारोबार करते हैं, जिनका नाम नगर निकाय या स्थानीय प्रशासन के रिकॉर्ड में दर्ज है.

PM मोदी ने केरल में 4 नई ट्रेनों की दी सौगात, जानें पूरा रूट और किन्हें होगा फायदा?

विज्ञापन

कितना लोन मिलता है?

पीएम स्वनिधि योजना के तहत-
• पहली बार 10,000 रुपये तक का लोन मिलता है
• समय पर पैसा चुकाने पर अगली बार 20,000 से 50,000 रुपये तक लोन मिल सकता है
• इसके लिए किसी तरह की गारंटी नहीं देनी होती
• ब्याज दर भी कम रखी जाती है

पीएम स्वनिधि क्रेडिट कार्ड से क्या फायदा?

इस क्रेडिट कार्ड से स्ट्रीट वेंडर्स को कई फायदे होते हैं-
• बैंक के चक्कर नहीं लगाने पड़ते
• मोबाइल से डिजिटल पेमेंट की सुविधा मिलती है
• समय पर भुगतान करने से क्रेडिट स्कोर सुधरता है
• आगे चलकर बड़ा लोन लेने में मदद मिलती है
• साहूकारों से महंगे ब्याज पर पैसा लेने की जरूरत नहीं पड़ती

विज्ञापन

सरकार का क्या उद्देश्य है?

सरकार का कहना है कि पहले क्रेडिट कार्ड और बैंक लोन केवल अमीर लोगों तक सीमित थे. लेकिन पीएम स्वनिधि क्रेडिट कार्ड के जरिये गरीब और मेहनतकश वर्ग को भी आर्थिक रूप से मजबूत बनाया जा रहा है. इससे स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर बनेंगे और उनका कारोबार बढ़ेगा.

कैसे करें आवेदन?

PM SVANidhi Credit Card के लिए नजदीकी बैंक में जाकर, CSC (जन सेवा केंद्र) के माध्यम से या PM SVANidhi पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है. इसके लिए आधार कार्ड और पहचान पत्र जरूरी होता है. PM SVANidhi Credit Card स्ट्रीट वेंडर्स के लिए एक आर्थिक सुरक्षा कवच है. ये योजना न सिर्फ लोन देती है, बल्कि गरीब वर्ग को बैंकिंग सिस्टम से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बड़ा कदम है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola