PM मोदी ने केरल में 4 नई ट्रेनों की दी सौगात, जानें पूरा रूट और किन्हें होगा फायदा?

PM Modi Kerala Visit: पीएम नरेंद्र मोदी ने केरल दौरे पर चार नई ट्रेनों हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इन ट्रेनों से केरल का तमिलनाडु, तेलंगाना और कर्नाटक से सीधा रेल संपर्क मजबूत होगा.

PM Modi Kerala Visit

Credit: Social Media

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 23 जनवरी को केरल और तमिलनाडु का दौरा कर रहे हैं. इस दौरान पीएम मोदी ने केरल को बड़ी सौगातें दी हैं. पीएम मोदी ने चार नई ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, जिससे केरल और दक्षिण भारत के कई बड़े राज्यों के बीच रेल कनेक्टिविटी बेहतर होगी. जानकारी के मुताबिक, इनमें तीन अमृत भारत एक्सप्रेस और एक लोकल पैसेंजर ट्रेन शामिल है. इन ट्रेनों से यात्रियों को तेज, सस्ती और सुविधाजनक यात्रा का विकल्प मिलेगा.  पीएम मोदी का ये दौरा केरल में रेलवे विकास की दिशा में अहम माना जा रहा है.

विज्ञापन

तिरुवनंतपुरम – तांबरम अमृत भारत एक्सप्रेस

ये ट्रेन केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम से तमिलनाडु के तांबरम (चेन्नई) तक चलेगी. इसके मुख्य स्टेशन हैं तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, अलप्पुझा, एर्नाकुलम, त्रिशूर, पालक्काड़, कोयंबटूर, सलेम, विल्लुपुरम, तांबरम. इससे केरल-चेन्नई यात्रा आसान होगी. ये सेवा केरल और चेन्नई के बीच सफर करने वाले छात्रों, आईटी प्रोफेशनल्स और व्यापारियों के लिए काफी फायदेमंद साबित होगी. अमृत भारत एक्सप्रेस होने के कारण इसमें बेहतर कोच, साफ-सफाई और तेज यात्रा समय की सुविधा मिलेगी.

विज्ञापन

तिरुवनंतपुरम – चारलापल्ली (हैदराबाद) अमृत भारत एक्सप्रेस

ये ट्रेन केरल को सीधे तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद से जोड़ेगी. इसके मुख्य स्टेशन हैं- तिरुवनंतपुरम, कोट्टायम, एर्नाकुलम, पालक्काड़, कोयंबटूर, इरोड, सलेम, अनंतपुर, कुरनूल, महबूबनगर, चारलापल्ली. इस रूट से केरल में काम करने वाले तेलंगाना के लोग और हैदराबाद में नौकरी करने वाले केरलवासियों को सीधा फायदा होगा.

विज्ञापन

नागरकोइल – मंगलुरु अमृत भारत एक्सप्रेस

ये ट्रेन तटीय इलाकों को जोड़ने वाली अहम सेवा होगी. नागरकोइल, तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, एर्नाकुलम, त्रिशूर, कोझिकोड, कन्नूर, कासरगोड, मंगलुरु इसके मेन स्टेशन हैं. नागरकोइल मंगलुरु अमृत भारत एक्सप्रेस के शुरू होने से पर्यटन और व्यापार को फायदा मिलेगा. इस सेवा से पर्यटन, समुद्री व्यापार और धार्मिक यात्रा को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है.

गुरुवायूर – त्रिशूर पैसेंजर ट्रेन

ये ट्रेन केरल के भीतर स्थानीय यात्रियों के लिए शुरू की गई है. ये गुरुवायूर से पुन्तूर, वडक्कांचेरी, त्रिशूर का सफर तय करेगी.
गुरुवायूर मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं, छात्रों और रोजाना सफर करने वालों के लिए ये ट्रेन बड़ी राहत साबित होगी. रेलवे मंत्रालय के मुताबिक, इन नई सेवाओं का मकसद केरल को तमिलनाडु, तेलंगाना और कर्नाटक से बेहतर तरीके से जोड़ना है. साथ ही राज्य के भीतर भी स्थानीय यात्रियों को राहत देना है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ