What is Modi Government doing about Trump tariffs: डोनाल्ड ट्रंप के भारत पर टैरिफ लगाने के बाद दोनों देशों के बीच रिश्ते तनावपूर्ण बने हुए हैं। इस बीच केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने बड़ा बयान दिया है। मीडिया को दिए बयान में उन्होंने कहा कि ट्रंप के टैरिफ पर किसी को घबराने की जरूरत नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि भारत और अमेरिका टैरिफ पर एक न्यायसंगत, संतुलित और निष्पक्ष समझौते पर पहुंचेंगे।
केंद्रीय मंत्री ने एएनआई को दिए बयान में इस बात पर जोर दिया कि अमेरिका द्वारा भारतीय सामान पर 50% टैरिफ को लेकर अमेरिका के साथ बातचीत चल रही है। जल्द ही ये मसला सुलझ जाएगा।
केंद्रीय मंत्री ने कारोबारियों को दिया ये आश्वासन
अमेरिका के भारत पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाने के बाद देश से निर्यात करना महंगा हो गया है। ऐसे में पीयूष गोयल ने भारतीय कारोबारियों को आश्वासन देते हुए कहा कि भारत और अमेरिका के बीच अच्छे संबंध बने रहेंगे। उन्होंने कहा कि किसी को घबराना नहीं चाहिए। अभी दोनों देशों के बीच बातचीत चल रही है और हमें ये बातचीत होने देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मुझे विश्वास है कि अमेरिका के साथ हमारे अच्छे संबंध बने रहेंगे और हम इस मुद्दे को सुलझा लेंगे।
लंबे हैं अमेरिका से रिश्ते, दोनों देशों के बीच बातचीत की अभी कोई समय-सीमा तय नहीं
न्यूज एजेंसी एएनआई को दिए इंटरव्यू में केंद्रीय मंत्री ने ये भी स्पष्ट कहा कि टैरिफ पर दोनों देशों के बीच चल रही बातचीत की अभी कोई समय-सीमा तय नहीं है। उन्होंने कहा कि हमें इस मसले पर धैर्य रखना चाहिए, क्योंकि दोनों देशों के बीच रिश्ते काफी लंबे हैं, इस मुद्दे पर जल्दबाजी ठीक नहीं।
ट्रंप के टैरिफ के बाद मोदी सरकार ने दिया ये तोहफा
मोदी सरकार ने हाल ही में जीएसटी की दरों में बदलाव किया है। जिससे कई वस्तुओं की कीमत पर असर पड़ेगा। ये नई दरें 22 सितंबर से लागू होंगी। सरकार ने जीएसटी दरों में जो बदलाव किया है उसके बाद सार्वजनिक परिवहन जैसे मेट्रो और बस का किराया कम होगा। कैंसर समेत दो दर्जन से अधिक दवाएं सस्ती होंगी। इसके अलावा कृषि उपयोग में आने वाले उपकरण सस्ते होंगे।
ये भी पढ़ें: ‘कांग्रेस ने बच्चों की टॉफियों पर भी 21% टैक्स लगाया था, अगर मैं करता तो…’, GST रिफॉर्म पर बोले पीएम मोदी
संबंधित खबरें
साइक्लोन 'अर्नब' के बाद 'मुरासु' का अलर्ट, 3 नवंबर को होगा लैंडफॉल
3 hrs agoLIVE: 'कनॉट प्लेस आओ या सीधे रामलीला मैदान में मिलो', राहुल गांधी की अपील
5 hrs ago4000 जवान, 200 CCTV कैमरे... INDIA ब्लॉक की रैली के लिए कैसी है सिक्योरिटी?
5 hrs ago'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
13 hrs agoतमिलनाडु में 1800 नीट प्रदर्शनकारियों को बड़ी राहत, CM विजय ने दिया ये आदेश
13 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
14 hrs agoनवंबर में कैसे रहेगा मौसम का हाल? IMD ने जारी किया अलर्ट
14 hrs ago'बॉलीवुड में बेटी को लॉन्च करना चाहते हैं डिप्टी PM', पीयूष गोयल का दावा
14 hrs agoबेंगलुरु होटल के पूल में करंट, दो विदेशी नागरिकों की मौत
15 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines