हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

कौन है हाफिज गुल बहादुर? जिसने 17 Pakistani Soldiers को मारने की ली जिम्मेदारी

Who Is Hafiz Gul Bahadur? आतंकी नेता हाफिज गुल बहादुर का जन्म 1961 में उत्तरी वजीरिस्तान में हुआ था। वह पाकिस्तानी तालिबान गुट का नेता है।

विज्ञापन

What Is Hafiz Gul Bahadur Group: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा (KPK) में आज हुए आतंकी हमले ने पूरी दुनिया का ध्यान एक बार फिर पाकिस्तान और वहां पनप रहे आतंक का पर्याय बन चुके आतंकी संगठनों की तरफ किया है। दरअसल, बुधवार को बन्नू जिले के जनिकेल इलाके में आत्मघाती हमले के बाद हुई फायरिंग में 17 पाकिस्तानी सैनिकों की मौत हुई है।

इतना ही नहीं हमलावरों का जब इससे भी मन नहीं भरा तो उन्होंने सभी मरने वालों के न केवल गले काटे बल्कि इसका वीडियो बनाकर अपनी दहशत फैलाने के लिए सोशल मीडिया पर अपलोड किया है। पाकिस्तानी मीडिया के अनुसार इस आतंकी हमले की जिम्मेदारी तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) के सहयोगी समूह हाफिज गुल बहादुर ग्रुप (HGB) ने ली है।

ये भी पढ़ें: जन्म से थी लड़की, बना दिया ट्रांसजेंडर, अमेरिकी सिविक एजेंसी का बड़ा कारनामा

विज्ञापन

Who Is Hafiz Gul Bahadur?

हाफिज गुल बहादुर ग्रुप (HGB) क्या है? जिसने नृशंस हत्या कर वीडियो वायरल किया है। जानकारी के अनुसार आतंकी नेता हाफिज गुल बहादुर का जन्म 1961 में उत्तरी वजीरिस्तान में हुआ था। वह पाकिस्तानी तालिबान गुट का नेता है। बताया जाता है कि दिसंबर 2007 में तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) के गठन पर उसे बैतुल्ला महसूद के तहत आतंकवादी समूह का मुखिया बनाया गया था।

हक्कानी गुट के लिए ग्राउंड लेवल पर काम करता है बहादुर

Hafiz Gul Bahadar ने पाकिस्तान के मुल्तान में स्थित एक देवबंदी मदरसे से पढ़ाई की है। वह जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम-फजल (JUI-F) का सक्रिय सदस्य रहा है। अमेरिकी मीडिया का दावा है कि बहादुर उत्तरी वजीरिस्तान में हक्कानी गुट के लिए ग्राउंड लेवल पर काम करता है।

विज्ञापन

हमेशा सुर्खियों में रहता है Hafiz Gul Bahadar

बता दें Hafiz Gul Bahadar का नाम उस समय सुर्खियों में आया था जब मार्च 2024 में पाकिस्तान की सेना ने तहरीक ए तालिबान पाकिस्तान के हमले में सेना के दो अधिकारियों समेत 7 जवानों की मौत के बाद अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक की थी। पाकिस्तान ने इस हमले में हाफिज गुल बहादुर ग्रुप से जुड़े एक कमांडर समेत सात आतंकवादियों के मारे जाने का दावा किया था।

ये भी पढ़ें: स्कूल में पढ़ा रही टीचर की हत्या, शादी का प्रस्ताव ठुकराने से खफा था आरोपी

विज्ञापन

खबर अपडेट की जा रही है

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola