स्कूल में पढ़ा रही टीचर की हत्या, शादी का प्रस्ताव ठुकराने से खफा था आरोपी

Tamil Nadu Crime News: तमिलनाडु में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। एक शख्स ने स्कूल में घुसकर महिला टीचर को मौत के घाट उतार दिया। आरोपी ने टीचर की गर्दन पर वार किया। वारदात के पीछे चौंका देने वाली वजह सामने आई है। इसके बारे में जानते हैं।

Tamil Nadu Crime News

महिला टीचर व आरोपी। Photo-X

Chennai Crime News: तमिलनाडु में एक शख्स ने स्कूल में घुसकर महिला टीचर की हत्या कर दी। आरोपी ने महिला की गर्दन पर वार किया और मौके से फरार हो गया। 26 वर्षीय शिक्षिका रमानी को स्कूल में मौजूद स्टाफ के लोग अस्पताल लेकर जा रहे थे। लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। हत्या के पीछे चौंकाने वाली वजह सामने आई है। आरोपी ने शिक्षिका के सामने कुछ दिन पहले शादी का प्रस्ताव रखा था। लेकिन महिला टीचर ने प्रस्ताव खारिज कर दिया था। आरोपी इसी बात से खफा था। आरोपी 30 वर्षीय माधन ने बुधवार को मौका देख टीचर पर हमला किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक आरोपी ने अपना गुनाह स्वीकार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार रमानी और माधन के परिवार भी आपस में मिले थे। दोनों परिवारों में रमानी और माधन की शादी को लेकर बात हुई थी। लेकिन रमानी शादी के लिए तैयार नहीं थी। माधन इसी बात से खफा था। माधन इस बात से खफा था। वह धारदार हथियार लेकर स्कूल में गया और पढ़ा रही टीचर की गर्दन पर वार किया। हमले के बाद क्लास में शोर मचने पर स्टाफ के दूसरे लोग पहुंचे। तब तक आरोपी फरार हो चुका था। तमिलनाडु के स्कूल शिक्षा मंत्री अंबिल महेश पोय्यामिझी ने घटना की निंदा की है। उन्होंने कहा कि वे तंजावुर जा रहे हैं। आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

पहले भी सामने आ चुका मामला

स्कूल शिक्षा मंत्री ने कहा कि टीचर्स के खिलाफ हिंसा बर्दाश्त नहीं की जा सकती। हम शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हैं। 2016 में भी ऐसा मामला सामने आया था। 1 सितंबर को एक सिरफिरे ने 24 साल की टीचर फ्रेंसिना का गला रेत दिया था। वारदात तमिलनाडु के थूथुकड़ी में हुई थी। महिला अंग्रेजी पढ़ाती थी। आरोपी ने महिला को शानमुगापुरम की चर्च में मौत के घाट उतारा था। बाद में आरोपी ने खुद भी फंदा लगाकर जान दे दी थी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ