---विज्ञापन---

देश angle-right

पासपोर्ट और वीजा में क्या है अंतर? इन देशों में फ्री Visa उड़ान भर सकते हैं भारतीय

ऐसे तो आपने कई बार पासपोर्ट और वीजा के बारे में सुना होगा, लेकिन कई लोग इन दोनों के बीच के अंतर को समझ नहीं पाते हैं। लोग पासपोर्ट और वीजा के अंतर को लेकर दुविधा में पड़ जाते हैं।

---विज्ञापन---

अगर विदेश घूमने का प्लान बना रहे हैं तो आपके लिए कई विकल्प खुले हैं। इसके लिए आपको वीजा की कोई जरूरत नहीं है। आप बस अपने पासपोर्ट से ही कई देशों की यात्रा कर सकते हैं। कई देश अब भारतीयों के स्वागत के लिए तैयार हैं। इसके लिए उन्होंने अपने देश में भारतीयों को फ्री वीजा यात्रा एंट्री दी है। अब आपके मन में सवाल उठता होगा कि पासपोर्ट और वीजा में क्या अंतर है? किन देशों में फ्री वीजा उड़ान भर सकते हैं?

ऐसे तो आपने कई बार पासपोर्ट और वीजा के बारे में सुना होगा, लेकिन कई लोग इन दोनों के बीच अंतर को समझ नहीं पाते हैं। लोग पासपोर्ट और वीजा के अंतर को लेकर दुविधा में पड़ जाते हैं। पासपोर्ट हो या वीजा दोनों विदेश यात्रा के लिए काम आते हैं, लेकिन दोनों अलग-अलग जगहों पर काम आते हैं।

---विज्ञापन---

News24 अब WhatsApp पर भी, लेटेस्ट खबरों के लिए जुड़िए हमारे साथ

news24 Whatsapp Channel

---विज्ञापन---

जानें क्या है पासपोर्ट

किसी देश की ओर से अपने नागरिकों को पासपोर्ट जारी किया जाता है। पासपोर्ट में व्यक्ति की अपनी व्यक्तिगत पहचान होती है और विदेश यात्रा के दौरान यह काफी काम आया है। काफी जांच पड़ताल के बाद भारत सरकार की ओर किसी व्यक्ति को पासपोर्ट जारी किया जाता है। पासपोर्ट में व्यक्ति की राष्ट्रीयता, नाम, फोटो, माता-पिता, जेंडर का उल्लेख होता है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें : कनाडा के लिए VISA सर्विस फिर शुरू, भारत सिर्फ चार कैटेगरी में देगा वीजा

जानें क्या है वीजा

---विज्ञापन---

अगर कोई व्यक्ति किसी दूसरे देश जाना चाहता है तो उसके पास उस देश का वीजा होना चाहिए। जब कोई अन्य देश आपको वीजा जारी करता है तब आप उस देश में जा सकते हैं। वीजा में साफ-साफ लिखा होता है कि आपको कितने दिनों तक उस देश में रुकना है और कब देश छोड़ना है। ऐसे में कई लोगों को पासपोर्ट के साथ वीजा के लिए आवेदन करना पड़ता है।

इन देशों में फ्री वीजा यात्रा कर सकते हैं भारतीय

---विज्ञापन---

कई देशों ने भारतीय को फ्री वीजा प्रवेश देने की घोषणा की है। ये देश अपने यहां पर्यटकों को बढ़ावा देने के लिए ऐसी घोषणाएं करते हैं। थाईलैंड और श्रीलंका के बाद मलेशिया ने भारत को भी 30 दिन का वीजा मुक्त प्रवेश देने का ऐलान किया है। कई और ऐसे देश हैं, जहां भारतीय बिना वीजा के यात्रा कर सकते हैं. इन देशों की लिस्ट में मालदीव, म्यांमार, नेपाल, फिजी, मार्शल आइलैंड, माइक्रोनीशिया, नियू, पलाउ आइलैंड, समाओ, तुवालू, वनुआटू, ईरान, जॉर्डन, ओमान, कतर, अल्बानिया, सर्बिया, बारबाडोस, ब्रिटिश वर्जिन आइलैंड, डोमिनिका, ग्रेनेडा, हैती, जमैका, मोंटेसेराट, सेंट किट्स एंड नेविस, सेंट विंसेट एंड ग्रेनेजियन्स, त्रिनिदाद और टोबैगो, कंबोडिया, इंडोनेशिया, भूटान, सैंट लुसिया, लाओस, मकाओ, तिमोर-लेस्ते, बोलीविया, गैबॉन, गिनी-बिसाऊ, मेडागास्कर, मॉरिटानिया, मरीशस, मोजाम्बिक, रवांडा, सेनेगल, सेशल्स, सिएरा लियोन, सोमालिया, तंजानिया, टोगो, ट्यूनीशिया, जिम्बाब्वे, केप वर्डे आइलैंड, कोमोरो आइलैंड, बुरुंडी, कजाकिस्तान और एल साल्वाडोर शामिल हैं।

---विज्ञापन---
First published on: Nov 28, 2023 03:00 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola