Bharat Bandh 2024: आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति ने बुधवार 21 अगस्त को भारत बंद का ऐलान किया है। इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर लगातार ‘भारत बंद’ ट्रेंड कर रहा है। भीमसेना प्रमुख नवाब सतपाल तंवर के नाम से एक पोस्ट भी वायरल हो रहा है। जिसमें भारत बंद का आह्वान करते हुए आम जनता के लिए एडवाइजरी जारी की गई है। इसमें सुबह 6 से रात 8 बजे तक सब कुछ बंद रखने और घरों से बाहर न निकलने की सलाह दी गई है। इस मैसेज को लेकर सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं। आइए 10 पॉइंट में जानते हैं कि भारत बंद क्या है और इस दौरान क्या खुलेगा और क्या बंद रहेगा?
1. कहा जा रहा है कि भारत बंद का आह्वान सुप्रीम कोर्ट के उस फैसले के विरोध में किया है, जिसमें शेड्यूल कास्ट (SC) रिजर्वेशन में कोटे में कोटा मंजूर किया गया है। शीर्ष कोर्ट ने कहा था कि राज्य, आरक्षण में सब कैटेगरी बना सकते हैं। साथ ही कोर्ट ने एससी-एसटी आरक्षण में क्रीमी लेयर लागू करने को मंजूरी दी है।
2. कोर्ट ने ये भी कहा कि राज्य सरकारें मनमर्जी से भी कोई फैसला नहीं ले सकतीं। कोर्ट ने कुछ जातियों के पीछे रहने के कारण मुख्यधारा में लाने के लिए कोटे में कोटा को मंजूरी दी है। इससे अनुसूचित जातियों को सब-कैटेगरी में बांटा जा सकेगा। माना जा रहा है कि पूरा विवाद इसी बात को लेकर है। जहां कुछ लोगों का कहना है कि शीर्ष कोर्ट का फैसला आरक्षण के विरोध में है, तो वहीं कुछ ने कहा है कि ऐसा नहीं है। सब कैटेगरी बनाने से उल्टा पिछड़ी जातियों को आगे आने का मौका मिलेगा।
ये भी पढ़ें: कुरियन निर्विरोध जाएंगे राज्यसभा, कांग्रेस नहीं उतारेगी उम्मीदवार; 9 सीटों पर BJP ने इनको दिया टिकट?
3. हालांकि आधिकारिक रूप से क्या खुलेगा क्या बंद रहेगा, इसे लेकर किसी भी व्यापारी या सामाजिक संगठन ने कोई ऐलान नहीं किया है, लेकिन भीम सेना और दलित समाज की ओर से वायरल हो रहे लेटर में आमजन से अपील की गई है कि एक दिन हमारा सहयोग करें। सिर्फ भीम सैनिक घरों से बाहर निकलकर भारत बंद पर नजर रखेंगे।
4. रिपोर्ट के अनुसार, मेडिकल सेवाओं, पुलिस और फायर सर्विसेज को छोड़कर सुबह 6 से रात 8 बजे तक खास तौर पर परिवहन सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं।
5. कहा जा रहा है कि मॉल, मार्केट, पर्यटन स्थल, पब्लिक ट्रांसपोर्ट और प्राइवेट ऑफिसों पर बंद का असर पड़ सकता है। रेल, मेट्रो, एटीएम, निजी वाहन, कमर्शियल वाहन, स्कूल-कॉलेज, ऑफिसों पर बंद का असर पड़ सकता है। कुछ निजी स्कूल बंद रह सकते हैं। जरूरी सेवाओं से जुड़ी सर्विसेज जैसे पेट्रोल पंप चलते रहेंगे।
यह भी पढ़ें:इन 5 परिवारों का रहा हरियाणा की सियासत में दबदबा, पोते-पोतियों ने संभाली दादा की विरासत
6. भारत बंद को लेकर सुरक्षा एजेंसियां मुस्तैद हैं। उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कुछ इलाकों को संवेदनशील माना गया है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश संवेदनशील है। पुलिस यहां हाई अलर्ट पर है।
7. राजस्थान के 5 जिलों में स्कूल बंद रहेंगे। इसमें जयपुर, भरतपुर, दौसा, डीग और धौलपुर जिलों के नाम शामिल हैं। राजस्थान में सभी जिलों में पुलिस की तैनाती बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। डीजीपी यूआर साहू ने कानून व्यवस्था की स्थिति के लिए एसपी को निर्देश जारी किए हैं। राजस्थान के कुछ जिलों में पुलिस के अतिरिक्त बल की तैनाती की भी रिपोर्ट सामने आई हैं।
8. बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने भी सुप्रीम कोर्ट के उप-वर्गीकरण के फैसले का विरोध किया है। बसपा के बैनर के तले भी भारत बंद होगा। बसपा प्रमुख मायावती ने कहा कि कई वर्गों ने ‘भारत बंद’ का आह्वान किया है, बिना कोई हिंसा के शान्तिपूर्ण करने की अपील की गई है। नगीना सांसद और आजाद समाज पार्टी के नेशनल प्रेसीडेंट चंद्रशेखर आजाद ने बंद का समर्थन करते हुए कहा है कि पार्टी बहुजनों की ताकत दिखाने के लिए एससी-एसटी क्रीमी लेयर वर्गीकरण, लेटरल एंट्री, निजी क्षेत्र में आरक्षण जैसे जन सरोकारों से जुड़े मुद्दों पर बड़े आंदोलन का आह्वान करती है।
9. इससे पहले 2 अप्रैल 2018 को भारत बंद किया गया था। जिसे अबतक का सबसे बड़ा भारत बंद कहा जाता है। दलित और आदिवासियों की भारी संख्या सड़कों पर देखने को मिली थी। इसका कारण अनुसूचित जाति/जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम में सुप्रीम कोर्ट का संशोधन था। वहीं फरवरी 2024 में किसान संगठनों ने भारत बंद का ऐलान किया था। हालांकि इसका बहुत ज्यादा असर देखने को नहीं मिला था।
ये भी पढ़ेंः ‘दो मिनट के आनंद के पीछे…’ SC ने कोलकाता HC के फैसले पर जताई आपत्ति, पॉक्सो एक्ट केस में फैसला पलटा
10. भारत बंद को लेकर सुरक्षा एजेंसियां मुस्तैद हैं। पुलिस सोशल मीडिया पर नजरें बनाए हुए है। किसी भी भड़काऊ पोस्ट या फेक न्यूज को शेयर करना भारी पड़ सकता है। सोशल मीडिया पर पोस्ट करने से बचें।
यह भी पढ़ें- UP Police Constable का पेपर क्या सचमुच हुआ लीक? यहां जानें इन दावों की सच्चाई
संबंधित खबरें
'PAK हमारी रक्षा कर रहा', फारूक के बिगड़े बोल; BJP ने कहा- 'जाएं पाकिस्तान'
17 mins agoनीला ड्रम केस में फांसी के खिलाफ मुस्कान-साहिल ने HC में दाखिल की याचिका
1 hr agoCM विजय के एक फैसले से सस्ती होगी तमिलनाडु की फ्लाइट्स! केंद्र ने की तारीफ
2 hrs agoरैपिडो ड्राइवर बन मुंबई में घूम रहा था जैश से जुड़ा संदिग्ध, हुआ गिरफ्तार
2 hrs agoकश्मीर में गुलदाउदी के फूलों से सजा बाग-ए-गुल-ए-दाऊद बगीचा
2 hrs ago'आतंकवाद के खिलाफ जारी रहेगी लड़ाई', जॉर्डन चर्च अटैक की भारत ने की निंदा
3 hrs agoसऊदी अरब में फंसे कश्मीरी उमरा यात्री, फ्लाइट रद्द होने से बढ़ रहा खर्च
3 hrs agoक्या हैं पुलिस बॉन्ड, कितने प्रकार के होते, उल्लंघन किया जाए तो क्या होगा?
4 hrs agoभारत को घेर रही थी विदेशी महिला, पीयूष गोयल ने जवाब देकर किया मुंह बंद
4 hrs agoकितना खतरनाक होगा बंगाल की खाड़ी में बन रहा चक्रवाती तूफान? कहां-कहां होगा
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines