Aeroplane Black Box: क्या होता है ब्लैक बॉक्स? जिससे पता चलता है किसी विमान हादसे के पीछे का सच

Aeroplane Black Box: किसी भी हवाई हादसे के बाद मलबे में से ब्लैक बॉक्स को निकाला जाता है. आखिर प्लेन क्रैश के बाद विमान के ब्लैक बॉक्स की तलाश क्यों की जाती है? इस ब्लैक बॉक्स में क्या होता है और इससे क्या-क्या जानकारी मिलती है चलिए जानते हैं.

Untitled design (1)

Aeroplane Black Box: किसी भी प्लेन क्रैश के बाद उसके ब्लैक बॉक्स को ढूंढकर निकाला जाता है. ब्लैक बॉक्स के जरिए ही किसी प्लेन हादसे का सच सामने आता है. हाल ही में महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार का एक प्लेन क्रैश में निधन हो गया. इस हादसे के कारण के बारे में अभी जानकारी नहीं है. हादसे के बाद ब्लैक बॉक्स की तलाश कर इस हादसे के पीछे के सच का पता लगाया जाएगा. चलिए जानते हैं कि, यह ब्लैक बॉक्स क्या होता है?

विज्ञापन

क्या होता है ब्लैक बॉक्स?

ब्लैक बॉक्स को फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर कहा जाता है. इस ब्लैक बॉक्स में इंजन के परफॉर्मेंस, विमान की गति, ऊंचाई, दिशा, ईंधन सभी चीज की जानकारी रिकार्ड होती है. इसके साथ ही इसमें वॉयस रिकॉर्डर होता है जिसमें पायलट और को-पायलट के बीच बातचीत रिकार्ड होती है. यह रिकॉर्डर टेकऑफ से लेकर लैंडिंग तक विमान के सभी मूवमेंट और साउंड को रिकार्ड करता है. किसी प्लेन क्रैश के बाद इस ब्लैक बॉक्स के जरिए हादसे के कारणों के बारे में पता लगाया जाता है.

विज्ञापन

कैसा होता है ब्लैक बॉक्स?

इस फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर का नाम ब्लैक बॉक्स होता है लेकिन यह काले नहीं बल्कि, चमकीले नारंगी रंग का होता है. दुर्घटना के मलबे में यह आसानी से नजर आए इसलिए इसका रंग ऐसा होता है. हालांकि, इसे ब्लैक बॉक्स कहते हैं शुरुआती मॉडल्स में इसके अंदर की तरफ काला कलर किया जाता था. यह काले रंग के कारण अंधेरे कमरे की तरह काम करता था इसलिए इसे ब्लैक बॉक्स कहा जाता है.

विज्ञापन

ब्लैक बॉक्स की बनावट बहुत ही मजबूत होती है. विमान हादसे के बाद इस फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर का सारा डेटा सुरक्षित रहे इसलिए इसे मजबूत बनाया जाता है. इस ब्लैक बॉक्स को इस तरह से डिजाइन किया जाता है कि, यह 10000 डिग्री सेल्सियस तक का तापमान आसानी से झेल सके. इसके साथ ही यह समुद्र की गहराई और जबरदस्त टक्कर झेलने के बाद भी सुरक्षित रहता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ