अंगूर, आलू भुजिया, लिपस्टिक और कंडोम... नए साल की रात क्या-क्या हुआ ऑर्डर?

What India Ordered on New Year’s Eve: बीती रात देश में नए साल की धूम देखने को मिली। वहीं न्यू ईयर के जश्न में चार चांद लगाने के लिए लोगों ने ऑनलाइन भी चीजें मंगवाईं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि ब्लिंकिट और स्विगी जैसे ऐप्स पर सबसे ज्यादा क्या ऑर्डर किया गया?

What India Ordered on New Year's Eve
विज्ञापन

What India Ordered on New Year’s Eve: बीती रात दुनियाभर में नए साल का जश्न देखने को मिला। भारत में भी नया साल काफी धूमधाम से मनाया गया। वहीं नए साल पर स्विगी और ब्लिंकिट जैसे ऐप्स का भी खूब इस्तेमाल हुआ। मगर क्या आप जानते हैं कि नए साल पर भारत में लोगों ने क्या-क्या ऑर्डर किया?

ब्लिंकिट के को-फाउंडर ने किया ट्वीट

नया साल शुरू होने से पहले लोगों ने ऑनलाइन ऑर्डर के माध्यम से कई चीजें मंगवाई। इसका खुलासा खुद ब्लिंकिट के को-फाउंडर ने किया है। इसमें अंगूर से लेकर कंडोम तक का नाम शामिल है। तो आइए जानते हैं कि भारत में नए साल का जश्न कैसे मनाया गया है?

विज्ञापन

अलबिंदर ढींडसा ने बताए आंकड़े

नए साल की रात को ब्लिंकिट के को-फाउंडर अलबिंदर ढींडसा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि मंगलवार सुबह से लोगों ने सबसे ज्यादा अंगूर ऑर्डर किए। हम आमतौर पर जितने अंगूर डिलीवर करते हैं, उससे 7 गुना ज्यादा नए साल की शाम को किया गया।

विज्ञापन

लोगों ने क्या-क्या मंगवाया?

अलबिंदर के अनुसार नए साल की रात जैसे-जैसे नजदीक आने लगी, लोगों ने चिप्स, सोडा ऑर्डर करना भी शुरू कर दिया। इसके अलावा आलू भुजिया, आइस क्यूब्स, लिपस्टिक और लाइटर भी खूब ऑर्डर किए गए।

विज्ञापन

मेन्स अंडरवियर भी मंगवाया

अलबिंदर ढींडसा ने कहा कि नए साल की शाम को एक और चीज सबसे ज्यादा ऑर्डर की गई, जिसकी मैंने बिल्कुल उम्मीद नहीं की थी, वो है मेन्स अंडरवियर।

विज्ञापन

पानी और कंडोम किया ऑर्डर

अलबिंदर ने आगे कहा कि मिनरल वॉटल बोतल, कंडोम और इनो भी बड़ी मात्रा में ऑर्डर किए गए। वहीं स्विगी और इंस्टामार्ट पर लोगों ने दूध, चिप्स, चॉकलेट और पनीर सबसे ज्यादा मंगवाए हैं।

विज्ञापन

स्विगी पर क्या हुआ ऑर्डर?

स्विगी के को-फाउंडर फानी किशान ने बताया कि 8 में से हर 1 ऑर्डर कोल्ड ड्रिंक का था। इसके अलावा नॉन अल्कोहलिक बियर के ऑर्डर में भी 1541.72% का उछाल देखने को मिला है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ