हिंदी सिनेमा के स्टार कॉमेडियन और मशहूर एक्टर गोवर्धन असरानी का निधन हो गया। लेकिन इसकी खबर तक सामने आई जब उनका अंतिम संस्कार हो गया। सोमवार शाम करीब 4 बजे जुहू के आरोग्य निधि अस्पताल में उनका निधन हो गया। उस वक्त उनकी उनकी पत्नी, बहन और भतीजा ही मौजूद थी। स्थिति गंभीर थी लेकिन किसी को खबर नहीं होने दी।
इसके पीछे की वजह असरानी की पत्नी मंजू ने बताई। उन्होंने कहा कि असरानी नहीं चाहते थे कि उनकी मौत पर माहौल बने। असरानी ने मंजू से कहा था कि सबको न बताएं। इसलिए असरानी का अंतिम संस्कार बिना किसी को बताए हुआ।
यह भी पढ़ें: दिवाली पर बॉलीवुड को बड़ा झटका, 84 साल की उम्र में मशहूर अभिनेता असरानी का निधन
आजीवन सादगी में रहते हुए जाते समय में भी असरानी ने सादगी नहीं छोड़ी। मानो उन्हें आभास हो गया था कि दिवाली पर ही अनहोनी होनी है। इसलिए उन्हें अंतिम संस्कार से पहले किसी को न बताने की इच्छा रखी। ताकि लोगों की दिवाली में बाधा न पड़े।
असरानी का जन्म साल 1941 में एक सिंधि परिवार में हुआ था। देश के बंटवारे के बा असरानी का परिवार राजस्थान के जयपुर में आकर रहने लगा। जयपुर में ही असरानी का जन्म हुआ। स्कूली शिक्षा भी जयपुर से पूरी हुई।
असरानी ने अपना करियर 1960 के दशक में शुरू किया। 1970 के दशक में अपने चरम पर पहुंचे। उनकी कुछ सबसे यादगार किरदार ‘मेरे अपने,’ ‘कोशिश,’ ‘बावर्ची,’ ‘परिचय,’ ‘अभिमान’ ‘चुपके-चुपके,’ ‘छोटी सी बात’ और ‘रफू चक्कर’ जैसी फिल्मों में रहे। इसके अलावा असरानी ने ‘भूल भुलैया,’ ‘धमाल,’ ‘बंटी और बबली 2,’ ‘आर… राजकुमार,’ ‘ऑल द बेस्ट’ और ‘वेलकम’ सहित कई हिट फिल्मों में भी काम किया है।
यह भी पढ़ें: Shilpa Shirodkar की तरह इन सेलेब्स की भी फैली मौत की अफवाह, पूनम पांडे को फैंस ने खूब लताड़ा
संबंधित खबरें
रामलीला मैदान का एक दिन का किराया 1.21 लाख रुपये, साल के अंत तक 3 दिन खाली
31 mins agoरेलवे में 3548 वैकेंसी, 6 नवंबर लास्ट डेट - योग्यता, फीस
46 mins agoSC में सुनवाई के लिए लिस्टेड क्यों नहीं हुई राहुल गांधी की याचिका?
1 hr ago'वोट चोरी, SIR, CEC ज्ञानेश कुमार', राहुल गांधी की याचिका में क्या-क्या?
1 hr agoराहुल गांधी के घर आज जुटेगा INDIA ब्लॉक, प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद 'हाई-टी'
1 hr agoLIVE: पंचकूला पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़, पैर में गोली लगने से आरोपी घायल
1 hr ago'जनता डरने वाली नहीं...', मार्च के बाद राहुल गांधी ने जारी किया Video संदेश
9 hrs agoबैटमैन मास्क की क्या है कहानी? राहुल गांधी ने खरगे को भी पहनाया
9 hrs ago6 राज्यों में नए गवर्नर्स का ऐलान, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने की नियुक्ति
10 hrs agoमहंगे इलाज के खिलाफ केंद्र का एक्शन! अब अस्पताल नहीं ऐंठ पाएंगे भारी फीस
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines