Shilpa Shirodkar की तरह इन सेलेब्स की भी फैली मौत की अफवाह, पूनम पांडे को फैंस ने खूब लताड़ा

Shilpa Shirodkar Death Rumours: 90 के दशक की टॉप एक्ट्रेस में शुमार शिल्पा शिरोडकर की मौत की झूठी अफवाह ने सभी को हैरान कर दिया। वैसे उनके पहले भी कई सेलेब्स के मौत की झूठी खबरें आ चुकी हैं।

Celebrities Death Rumours

शिल्पा शिरोडकर के अलावा कई सेलेब्स के मौत की झूठी अफवाह फैली है। Photo Credit- Social Media

Celebrities Death Rumours: एक्ट्रेस शिल्पा शिरोडकर अपने लेटेस्ट इंटरव्यू को लेकर चर्चा में आ गई हैं। पिंकविला के साथ बातचीत में उन्होंने खुलासा किया कि 1995 में जब वह फिल्म ‘रघुवीर’ की शूटिंग कर रही थीं। उस वक्त अफवाह उड़ा दी गई थी कि उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई है। इस खबर से उनके पिता को सदमा लग गया था। शिल्पा शिरोडकर ने बताया कि फिल्म के मेकर्स ने उनसे कहा था कि ये एक प्रमोशनल स्ट्रैटिजी थी, जिसके चलते न्यूज पेपर में छापा गया था कि एक्ट्रेस को गोली मार दी गई है। आज इतने साल बाद शिल्पा ने ये खुलासा करते हुए अपने फैंस को चौंका दिया है। वैसे सिर्फ शिल्पा शिरोडकर ही नहीं कई ऐसे सेलेब्स हैं, जिनकी झूठी मौत की अफवाह ने फैंस की नींद उड़ाई है। आइए जानते हैं उनके बारे में…

विज्ञापन

आशा भोसले 

बॉलीवुड की फेमस सिंगर आशा भोसले मौत की झूठी अफवाह से अछूती नहीं रही हैं। कुछ दिन पहले ही उनके निधन की झूठी खबरों ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी थी। बाद में उनके बेटे आनंद भोसले ने एक ने एक बयान के जरिए इन अफवाहों पर ब्रेक लगाया था और कंफर्म किया था कि उनकी मां बिल्कुल ठीक हैं।

विज्ञापन

काजोल

एक्ट्रेस काजोल को लेकर भी मौत की झूठी अफवाह फैल चुकी हैं। इस बात का खुलासा उन्होंने खुद द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो सीजन 2 में किया था। काजोल ने बताया था कि एक बार उनकी मां को किसी ने फोन पर बताया था कि प्लेन क्रैश में उनकी मौत हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पूनम पांडे

जहां आमतौर पर सेलेब्स के मौत की झूठी अफवाह फैल जाती हैं, वहां मॉडल पूनम पांडे ने खुद ही अपनी मौत की झूठी अफवाह फैला दी थी। पिछले साल 2024 में खबरें आई थीं कि पूनम पांडे की सर्वाइकल कैंसर से मौत हो गई है। बाद में मॉडल ने बताया था कि वह सर्वाइकल कैंसर के प्रति लोगों को अवेयर कर रही थीं। इसके लिए उन्हें काफी लताड़ा गया था।

विज्ञापन

आयुष्मान खुराना

एक्टर आयुष्मान खुराना के मौत की झूठी खबर ने उनके फैंस को हैरान कर दिया था। एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि एक्टर फैमिली और फ्रेंड्स के साथ वेकेशन पर गए थे। एक एक्सीडेंट में उनकी मौत हो गई। बाद में आयुष्मान ने खुद एक ट्वीट के जरिए इन अफवाहों का खंडन किया था।

विज्ञापन

असरानी

दिग्गज एक्टर और डायरेक्टर असरानी 84 साल के हो चुके हैं। उन्होंने कॉमेडी फिल्मों में अपनी खास पहचान बनाई है। पिछले हफ्ते ही सोशल मीडिया पर खबरें फैल गई थीं कि असरानी का निधन हो गया है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ