MLA Saokat Molla Felicitates Bald Men: सिर पर कम बाल होने पर कई लोग टेंशन में आ जाते हैं। वे हीनभावना से ग्रसित होने लगते हैं। यहां तक कि बाल उगाने के नए-नए नुस्खे भी आजमाने लगते हैं। हालांकि ये सब नेचुरल होता है और इस समस्या पर कई फिल्मों के जरिए सकारात्मक संदेश भी दिया जा चुका है, लेकिन फिर भी गंजेपन को लेकर समाज में एक अलग ही धारणा बनी रहती है। इस बीच एक विधायक ने अपने एक साहसिक कदम से लोगों को चौंका दिया।
विधायक बोले- गंजे लोग ज्यादा बुद्धिमान
दरअसल, पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के विधायक शौकत मोल्ला ने बुधवार को एक अनोखा कार्यक्रम आयोजित किया। जिसमें उन्होंने 100 गंजे पुरुषों को सम्मानित किया। इन लोगों को ‘इंटेलेक्चुअल’ के तौर पर सम्मानित किया गया। विधायक का मानना है कि गंजे पुरुष ज्यादा बुद्धिमान होते हैं। हमें उनका आत्मविश्वास और हौसला बढ़ाने की जरूरत है। इसलिए इस पहल की शुरुआत की गई है।
फूल और गिफ्ट दिए गए
केनिंग ईस्ट विधानसभा से तृणमूल विधायक शौकत मोल्ला अपने इस काम के जरिए चर्चा में आ गए हैं। इंडिया टुडे की खबर के मुताबिक, कार्यक्रम केनिंग के जीवंतला बाजार में आयोजित हुआ। इस मौके पर कई गंजे पुरुषों को फूल और गिफ्ट बांटे गए। विधायक के अनुसार, जो लोग गंजेपन, स्किन टोन, कम हाइट, मोटापे या किसी अन्य शारीरिक बनावट की वजह से हीनभावनाओं का शिकार होते हैं, उनका हौसला बढ़ाने के लिए ये पहल की गई है।
ये भी पढ़ें: ऐतिहासिक कदम: न्याय की देवी की मूर्ति की आंखों से हटाई गई पट्टी, तलवार की जगह अब हाथ में दिखेगा संविधान
मिला हौसला और आत्मविश्वास
विधायक ने आगे कहा- ये लोग सामाजिक माहौल के चलते कहीं जाने में दिक्कतें महसूस करते हैं। इस कार्यक्रम को दो गांवों से शुरू किया गया है। आने वाले दिनों में इसे बढ़ाया जाएगा। कार्यक्रम में हिस्सा लेने आए एक शख्स ने कहा कि मैंने कई तरह के नुस्खे आजमाए थे, लेकिन बाल वापस नहीं आए। इस कार्यक्रम से उन्हें हौसला और आत्मविश्वास मिला है।
ये भी पढ़ें: अब आई B-Tech पानीपुरी वाली महिला, Thar से बेचने आती हैं गोलगप्पे; आनंद महिंद्रा भी कर चुके तारीफ
संबंधित खबरें
Starlink के मुद्दे पर एलन मस्क के दावे को भारत सरकार ने किया खारिज
25 mins agoCEC ज्ञानेश की Z+ सिक्योरिटी हुई अपग्रेड, प्रोटेस्ट के बीच सरकार का फैसला
1 hr ago'कोने-कोने तक 5G कनेक्टिविटी...', इंडिया मोबाइल कांग्रेस में PM मोदी
2 hrs agoराहुल-प्रियंका गांधी के खिलाफ एक और FIR, पुलिस से धक्का-मुक्की का लगा आरोप
2 hrs ago10 अक्टूबर CJP प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस ने 2800 अपराधियों को किया ट्रैक
3 hrs agoLIVE: राजघाट पर बढ़ी पुलिस की तैनाती, विपक्षी नेताओं के आने की उम्मीद
6 hrs agoबेंगलुरु में CJP का CEC के खिलाफ हल्लाबोल, ध्रुव राठी भी होंगे शामिल
7 hrs agoजनसेवा के 25 साल पूरे होने पर लालकृष्ण आडवाणी से मिले PM मोदी
14 hrs agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
14 hrs ago'वे मार्च रोक सकते हैं, हौसला नहीं', राहुल गांधी ने शेयर किया पोस्ट
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines