पश्चिम बंगाल में पटाखा फैक्ट्री में आग के बाद सिलेंडर फटा, 7 लोगों की मौत

पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना में एक घर में बनी पटाखा फैक्ट्री में आग लग गई। आग लगने के बाद घर में रखे सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया। इस हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई।

West Bengal firecracker factory blast

इस घर में हुआ ब्लास्ट

विज्ञापन

पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना में सोमवार रात को बड़ा हादसा हो गया। यहां ढोलाहाट इलाके में एक भीषण विस्फोट में 7 लोगों की मौत हो गई। जिस घर में यह हादसा हुआ है, वहां पटाखे बनाने का काम होता है, पटाखों की आग सिलेंडर तक पहुंची इसके बाद जोरदार धमाका हुआ, इसमें 7 लोगों की मौत हो गई।

Advertisment

शुरुआती जानकारी के अनुसार सुंदरबन के ढोलाहाट इलाके में हुआ। यहां परिवार कई सालों से पटाखा बनाने का काम कर रहा था। घर में कुल 11 लोग रहते थे। अभी चार लोग लापता हैं। धमाके की वजह से घर में रखे पटाखों ने आग पकड़ ली इस दौरान बड़ा विस्फोट हो गया। विस्फोट इतना जबरदस्त था कि पूरा घर ही ढह गया। आसपास के क्षेत्र में भी अफरा-तफरी मच गई। मरने वालों में 3 बच्चे भी शामिल हैं।

पुलिस ने क्या बताया?

घटना की सूचना के बाद पुलिस और दमकल की टीमें मौके पर पहुंची और राहत और बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने बताया कि ढोलाहाट इलाके में एक ही परिवार के लोग घर में पटाखा बनाने का काम करते थे। इस दौरान वहां पटाखों में आग लग गई। इससे घर में रखे सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया। जिससे जोरदार धमाका हुआ। हादसे के बाद आसपास के लोग वहां पर इकट्ठा हो गए।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ