West Bengal North 24 Parganas Skeleton found in flat: पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां बागुईआटी स्थित फ्लैट की चौथी मंजिल पर ड्रम के अंदर सीमेंट से पैक कंगाल मिला है। फ्लैट के मालिक के अनुसार, 2018 में एक नेपालाी कपल ने उनका फ्लैट किराए पर लिया था। हालांकि, वह दो साल पहले इसमें ताला लगाकर चले गए थे और किराया देते रहे। उन्होंने आगे कहा कि पिछले छह महीने से जब किराया नहीं मिल रहा था तो उन्होंने फ्लैट की मरम्मत कराने का विचार किया। दो साल से बंद पड़े फ्लैट में सफाई और मरम्मत के काम के दौरान वहां पर इंसानी कंकाल मिला।
फ्लैट के मालिक गोपाल मुखर्जी ने कहा कि कपल की उम्र 30 साल के आसपास थी और वे कोविड के दौरान भी फ्लैट में रहते थे, लेकिन 2021 में नेपाल चले गए। जानकारी के अनुसार, कंकाल के एक हाथ में चूड़ी थी और नाइटड्रेस जैसी दिखने वाली चीज के टुकड़े थे, लेकिन पुलिस इस बात की पुष्टि नहीं कर सकी कि यह किसी पुरुष का है या महिला का। बिधाननगर पुलिस के डिप्टी कमिश्नर बिस्वजीत घोष ने कहा कि हमने शव को बरामद कर लिया है और लिंग और मौत के समय और कारण की पहचान करने के लिए इसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
शुरू में मिलता रहा किराया
बताया जा रहा है कि फ्लैट के मालिक के पास कपल की न कोई तस्वीर है न ही उन्हें उनके नाम याद हैं। लेकिन उन्होंने दावा किया कि उन्होंने किराए का एग्रीमेंट तैयार किया था। उन्होंने पुलिस को एक फोन नंबर उपलब्ध कराया है, जो बंद निकला। मकान मालिक गोपाल मुखर्जी ने कहा कि कपल ने फ्लैट से जाने से पहले कहा था कि वे कुछ महीनों के लिए घर जा रहे हैं, लेकिन जल्द ही लौट आएंगे और किराया देना जारी रखने का वादा किया। शुरू में किराया समय पर मिलता रहा लेकिन पिछले साल से इसमें देरी हो रही थी। उन्होंने कहा कि पिछले छह महीनों से बिल्कुल भी किराया नहीं दिया। इसके बाद जब उन्होंने फोन किया तो उन्होंने कहा कि वे आर्थिक कठिनाइयों से गुजर रहे हैं। दो महीने पहले महिला ने फोन किया और किराया देने का वादा किया।
ये भी पढ़ें: जिसे भाभी कहता है, उसी संग रंगरलियां मनाता है, इसी शक में चचेरे भाई का दुश्मन बना पति, खून से रंगे हाथ
पुलिस ने शुरू की जांच
हालांकि, किराया न मिलने की वजह मकान मालिक ने फ्लैट को दोबारा से किराए पर देने का फैसला किया। रविवार को उन्होंने सफाई व मरम्मत के लिए राजमिस्त्री व हेल्पर को बुलाया था। मंगलवार को जब हेल्पर ने टॉयलेट में रखे ड्रम को हटाने की कोशिश की तो ड्रम ऊपर से सीमेंट से सील था। इसके बाद जब सीमेंट को ड्रम से हटाया गया, उसमें से बदबू आने लगी। जिसके अंदर कंकाल पड़ा था। राजमिस्त्री ने तुरंत इस बारे में मालिक को बताया और फिर बाद में पुलिस को इस मामले के बारे में सूचित किया गया। पुलिस ने ड्रम तोड़ा और कंकाल बरामद किया। बिधाननगर कमिश्नरेट के एक अधिकारी ने कहा कि चूड़ी और कपड़ों से कंकाल किसी महिला का लग रहा है। लेकिन पोस्टमार्टम के बाद ही इसकी पुष्टि होगी। मकान मालिक ने कहा कि उन्होंने कपल के साथ एक एग्रीमेंट साइन किया था। लेकिन उसकी कॉपी उनके पास नहीं है। पुलिस ने कहा कि एक बार जब हमें एग्रीमेंट के डॉक्यूमेंट मिल जाएंगे तो हम किराएदारों की पहचान सुनिश्चित कर सकते हैं। फिलहाल, पुलिल मामले की जांच में लगी हुई है।
ये भी पढ़ें: Delhi Crime: गाजीपुर में कार के अंदर मिली खून से लथपथ डेडबॉडी, मामले की जांच में जुटी पुलिस
संबंधित खबरें
बेल पर था बाहर... कैसे 22 साल के इंजीनियर ने टाइगर पर फायरिंग को दिया अंजाम
43 mins ago'भारतीय तोड़फोड़ नहीं करते', यूरोप के प्रदर्शनों पर पीयूष गोयल ने कसा तंज
1 hr agoकटहल के छिलके नहीं होंगे बेकार! NIT राउरकेला ने खोजा इस्तेमाल करने का तरीका
1 hr agoकौन हैं सुल्तानपुर जिला अदालत के जज, जिन्होंने राहुल गांधी को किया बरी?
1 hr agoग्राहक से 34 रुपये ज्यादा वसूलने पर ई-कॉमर्स साइट को लगा 57000 का जुर्माना
2 hrs agoदिल्ली के इन कर्मचारियों को मिला दिवाली गिफ्ट, बढ़ा महंगाई भत्ता
4 hrs agoराहुल गांधी को बड़ी राहत, 2018 के मानहानि केस में कोर्ट ने किया बरी
4 hrs agoVIDEO कॉल पर पार्टनर को दिया शादी का अल्टीमेटम, 3 घंटे बाद लटका मिला शव
4 hrs agoकोर्ट जा रहे राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, कई जख्मी
4 hrs ago'AI से दबना नहीं, बेहतर इस्तेमाल करना है', CMD अनुराधा प्रसाद का इंटरव्यू
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines