हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

बंगाल में बिगड़े हालात, पुलिस का लाठीचार्ज; नंदीग्राम में चुनावी हिंसा में महिला भाजपा वर्कर की मौत से बवाल

West Bengal Nandigram Political Violence: चुनावी हिंसा में भाजपा की महिला वर्कर की मौत हो गई है। बंगाल में 2 गुट आपस में इस तरह भिड़ गए कि महिला वर्कर बुरी तक घायल हो गई और उसे तड़प-तड़प कर मौके पर ही दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाए।

West Bengal Nandigram Political Violence: पश्चिम बंगाल में देररात हुई चुनावी हिंसा में महिला वर्कर की मौत होने के बाद आज सुबह बवाल हो गया। मेदिनीपुर के नंदीग्राम इलाके में लोग भड़क गए और आगजनी हुई। हालात बिगड़ते देखकर पुलिस बल तैनात कर दिया गया, जिसने भड़के लोगों पर लाठीचार्ज भी किया।

 

बता दें कि नंदीग्राम के सोनचूरा में चुनावी हिंसा हुई थी। भारतीय जनता पार्टी और तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। झड़प इतनी ज्यादा हुई कि भाजपा की महिला वर्कर बुरी तरह घायल हो गई। घायल महिला को उसके साथियों ने तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। झड़प में 7 वर्कर घायल भी हुए हैं।

विज्ञापन

झड़प होने की सूचना मिलते ही नंदीग्राम पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। साथ ही चुनावी हिंसा का केस दर्ज करके मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें:‘जानबूझकर टाला गया अनंतनाग सीट पर चुनाव’, उमर अब्दुल्ला ने साधा अमित शाह पर निशाना

विज्ञापन

5वें चरण की वोटिंग के दिन भी हुई थी हिंसा

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, 20 मई को 5वें चरण की वोटिंग के दौरान भी पश्चिम बंगाल में कई जगह झड़प और हिंसा हुई थी। प्रदेश के 7 संसदीय क्षेत्रों में छिटपुट घटनाएं होने की खबरें थी। बैरकपुर, बोनगांव और आरामबाग में TMC और भाजपा कार्यकताओं में झड़प हुई थी। भाजपा वर्करों पर आरामबाद के वोटरों को धमकाने के आरोप लगे।

हावड़ा लोकसभा क्षेत्र में हिंसा की छिटपुट घटनाएं हुईं। लिलुआ क्षेत्र में भाजपा ने TMC वर्करों पर वोटिंग रुकवाने का आरोप लगाया है। इस दौरान हुई झड़प को रोकने के लिए पुलिस को आना पड़ा। बोनगांव लोकसभा क्षेत्र के गायेशपुर इलाके में भाजपा नेता सुबीर विश्वास को TMC वर्करों ने बुरी तरह पीटा, जिसमें वे बुरी तरह घायल हुए थे।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें:यूपी में बीच चुनाव सपा को मिली संजीवनी, राजा भैया ने अखिलेश यादव की पार्टी को दिया समर्थन

झड़प और हिंसा के बावजूद सबसे ज्यादा वोटिंग

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, झड़प और चुनावी हिंसा के बावजूद 5वें चरण में पश्चिम बंगाल में सबसे ज्यादा 57.42 प्रतिशत वोटिंग हुई। 20 मई को 6 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों की 49 सीटों पर मतदान हुआ।

विज्ञापन

बैरकपुर में हिंसा का वीडियो आया था सामने

बता दें कि 20 मई को वोटिंग के दौरान बैरकपुर इलाके में भाजपा उम्मीदवार अर्जुन सिंह और TMC वर्करों में झड़प हुई थी। इस दौरान पुलिस भी मौजूद थी। वहीं झड़प के चलते इलाके में तनाव का माहौल बन गया था। दोनों गुटों में झड़प का वीडिया भी सामने आया था। अर्जुन सिंह ने पार्थ भौमिक पर वोटरों को पैसे बांटने का आरोप लगाया था।

यह भी पढ़ें:पाकिस्तान से आए हवाला पैसे में शामिल रही पार्टी का समर्थन कर रही भाजपा, महबूबा मुफ्ती का बड़ा हमला

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola