'जानबूझकर टाला गया अनंतनाग सीट पर चुनाव', उमर अब्दुल्ला ने साधा अमित शाह पर निशाना

Omar Abdullah Attacked Amit Shah: जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने आज एक रैली के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि अनंतनाग राजौरी सीट पर चुनाव इसलिए टाला गया ताकि अमित शाह यहां आकर इन चुनावों को अपने सहयोगियों के समर्थन में कर सकें। इस सीट पर पहले 7 मई को मतदान होना तय हुआ था लेकिन बाद में इसे 25 मई कर दिया गया था।

Omar Abdullah jammu kashmir election 2024
विज्ञापन

आसिफ सुहाफ, श्रीनगर

Jammu Kashmir Lok Sabha Election 2024: जम्मू-कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रमुख और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने बुधवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि यहां की अनंतनाग-राजौरी सीट पर चुनाव केवल इसलिए टाला गया था ताकि गृह मंत्री कश्मीर आकर इन चुनावों को अपने सहयोगियों के हक में बदल सकें।

Advertisment

उमर अब्दुल्ला ने ऐश्मुकाम इलाके में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि अब हम समझ गए हैं कि अनंतनाग राजौरी सीट पर चुनाव क्यों टाले गए। इसका उद्देश्य वास्तव में गृह मंत्री को कश्मीर लाना था ताकि वह चुनावों में हस्तक्षेप कर सकें, नहीं तो चुनाव स्थगित करने का कोई मतलब ही नहीं था। 7 मई तक गृह मंत्री फ्री नहीं थे और वह श्रीनगर चुनाव खत्म होने से पहले नहीं आना चाहते थे।

‘दो तरह की सोच के बीच है ये चुनाव’

अब्दुल्ला ने कहा कि गृह मंत्री को लगता था कि अगर वो यहां नहीं आए तो उनकी सहयोगी ‘अपनी पार्टी’ को परेशानी हो सकती है। वह हमारे उम्मीदवार मियां अल्ताफ को नुकसान पहुंचाने के लिए प्रशासन और अपने लोगों से मिलने आए थे। यह चुनाव दो तरह की सोच के बीच है। एक तरफ फिरकापरस्त लोग हैं जो मजहब की लड़ाई कराना चाहते हैं, दूसरी तरफ हम हैं जो भाईचारे के लिए खड़े हैं।

विज्ञापन

महबूबा मुफ्ती पर भी लगाया आरोप

इसके साथ ही उन्होंने महबूबा मुफ्ती पर भी हमला बोला। अब्दुल्ला ने कहा कि बीजेपी को जम्मू-कश्मीर में लाने वाली पीडीपी है। आज वो बीजेपी के खिलाफ वोट मांगते हैं, 2014 में भी बीजेपी के खिलाफ वोट मांगा था फिर उनसे ही हाथ मिलाया। हमने तब पीडीपी से बोला था कि हम आप को सपोर्ट देंगे आप सरकार बनाओ। हमें सरकार में भागीदारी नहीं चाहिए। मगर उन्होंने ये बात नहीं मानी।

विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ