West Bengal: कोलकाता में कार से बरामद हुए एक करोड़ रुपए, 2 लोग हिरासत में, नहीं दे सके पैसों की जानकारी

West Bengal, Kolkata Police, South Kolkata Gariahat, Kolkata Police recovered Rs 1 crore, Kolkata Police News, Kolkata Hindi News

कार के चालक सहित दो लोगों को हिरासत में लिया गया है।

West Bengal: कोलकाता पुलिस ने गुरुवार को एक कार से एक करोड़ रुपए बरामद किया है। कार के ड्राइवर समेत दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस का कहना है कि ये रुपए कहां से आए? इसका जवाब अभी नहीं मिला है। पूछताछ चल रही है। दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन

संयुक्त टीम की कार्रवाई में बरामद हुई धनराशि

कैश की बरामदगी स्पेशल टास्क फोर्स और एंटी राउडी सेक्शन की संयुक्त रुप से छापेमारी से हुई थी। पुलिस का कहना है कि इनपुट के आधार पर टीम ने गरियाहाट रोड इलाके में मुक्ति वर्ल्ड के सामने एक बिल्डिंग में छापा मारा। तभी दो लोगों को पकड़ा गया।

विज्ञापन

आरोपियों की पहचान दुलाल मंडल (32 साल) और मुकेश सारस्वत के रुप में हुई है। दुलाल बेगलगछिया रोड का रहने वाला है। वहीं, मुकेश राजस्थान के बाड़मेर में नोखरा का रहने वाला है। वह यहां जमुनालाला बजाज स्ट्रीट में रह रहा था। दोनों बरामद रुपए के संबंध में कोई दस्तावेज नहीं दिखा सके।

एक दिन पहले ED ने बरामद किए थे 1.4 करोड़

प्रवर्तन निदेशालय यानी ED ने एक दिन पहले बुधवार को छापेमारी कर 1.4 करोड़ रुपए बरामद किए थे। यह रुपए कोलकाता के अर्ल स्ट्रीट स्थित गजराज ग्रुप के दफ्तर से बरामद हुए थे। अफसरों ने कहा था कि एक प्रभावशाली राजनीतिक व्यक्ति कोयले की तस्करी से अपनी काली कमाई अपने करीबी मंजीत सिंह ग्रेवाल के जरिए खपाने का प्रयास कर रहा था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ