WBTET admit card 2022: वेस्ट बंगाल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट का एडमिट कार्ड जारी, ये रहा डाउनलोड लिंक
Edited By Niharika Gupta

WBTET admit card 2022
Edited By Niharika Gupta

WBTET admit card 2022
WBTET admit card 2022: वेस्ट बंगाल बोर्ड ऑफ प्राइमरी एजुकेशन (WBBPE) ने वेस्ट बंगाल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट या WBTET 2022 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। रजिस्टर्ड उम्मीदवार अपने एडमिट कार्ड wbbpe.org, wbbprimaryeducation.org या wbbpeonline.com से डाउनलोड कर सकते हैं।
WBTET 2022 परीक्षा 11 दिसंबर को राज्य भर के परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि का इस्तेमाल कर लॉग इन करना होगा।
उम्मीदवारों को याद रखना चाहिए कि हॉल टिकट का एक प्रिंट आउट लें और इसे अपने साथ परीक्षा हॉल में ले जाएं, क्योंकि उम्मीदवारों को पहले एडमिट कार्ड और एक आधिकारिक फोटो आईडी प्रूफ दिखाए बिना परीक्षा हॉल में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: