West Bengal: केंद्रीय गृह मंत्रालय (MHA) ने खुफिया एजेंसियों की ओर से दी गई खतरों की आशंका के मद्देनजर पश्चिम बंगाल (West Bengal) के राज्यपाल सीवी आनंद बोस को ‘जेड प्लस’ श्रेणी सुरक्षा कवर दिया है। सीवी आनंद बोस को देशभर में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के कमांडो सुरक्षा मुहैया कराएंगे।
सेवानिवृत्त सिविल सेवक सीवी आनंद बोस ने बीते साल 23 नवंबर को पश्चिम बंगाल के नए राज्यपाल के रूप में शपथ ली थी। सूत्रों के मुताबिक, राज्यपाल बनने से पहले सीवी आनंद बोस पश्चिम बंगाल में चुनाव बाद हिंसा जांच समिति के सदस्य थे। सीवी आनंद बोस पूर्व भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी हैं। सीवी आनंद बोस ने शिक्षा, वन और पर्यावरण, श्रम और सामान्य प्रशासन जैसे विभिन्न मंत्रालयों में जिला कलेक्टर, प्रधान सचिव और अतिरिक्त मुख्य सचिव के रूप में काम किया है।
और पढ़िए –पीएम मोदी ने किंग चार्ल्स तृतीय से की बात, इन मुद्दों पर हुई चर्चा
देश में पांच कैटेगरी में मिलती है सुरक्षा
बता दें कि खतरों का आकलन करने के बाद सुरक्षा श्रेणी को पांच समूहों में विभाजित किया जाता है। इनमें X, Y, Z, Z+, SPG और अन्य सुरक्षा होती हैं। ऐसी सुरक्षा VIPs और VVIPs, एथलीटों, मनोरंजन करने वालों और अन्य हाई-प्रोफाइल या राजनीतिक हस्तियों के लिए होती है।
जेड प्लस केंद्रीय सुरक्षा कवच की उच्चतम श्रेणी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, Z+ कैटेगरी की सिक्योरिटी में कुल 58 जवानों की तैनाती होती है। इनमें 10 आर्म्ड स्टैटिक गॉर्ड, 6 PSO एक समय मे राउंड द क्लॉक, 24 जवान 2 एस्कॉर्ट में राउंड द क्लॉक, 5 वॉचर्स दो शिफ्ट में रहते हैं।
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
साइक्लोन 'अर्नब' के बाद 'मुरासु' का अलर्ट, 3 नवंबर को होगा लैंडफॉल
4 hrs agoLIVE: खुली बस में सवार होकर रामलीला मैदान के लिए निकले राहुल गांधी
6 hrs ago4000 जवान, 200 CCTV कैमरे... INDIA ब्लॉक की रैली के लिए कैसी है सिक्योरिटी?
6 hrs ago'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
13 hrs agoतमिलनाडु में 1800 नीट प्रदर्शनकारियों को बड़ी राहत, CM विजय ने दिया ये आदेश
13 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
15 hrs agoनवंबर में कैसे रहेगा मौसम का हाल? IMD ने जारी किया अलर्ट
15 hrs ago'बॉलीवुड में बेटी को लॉन्च करना चाहते हैं डिप्टी PM', पीयूष गोयल का दावा
15 hrs agoबेंगलुरु होटल के पूल में करंट, दो विदेशी नागरिकों की मौत
16 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines