West Bengal gangrape (अमर देव पासवान): वेस्ट बंगाल में नाबालिग लड़की से उसके बॉयफ्रेंड और उसके चार अन्य दोस्तों द्वारा गैंगरेप करने का मामला सामने आया है। अब लड़की के बयानों के बाद पुलिस ने मामले में बॉयफ्रेंड को हिरासत में लिया है। अन्य आरोपियों की तलाश के लिए छापेमारी की जा रही है। वारदात से परिजनों में काफी रोष है। गुस्साए लोगों ने पुलिस थाने में जमकर हंगामा किया।
खाली मकान में पहले से मौजूद थे चार लड़के
पुलिस के अनुसार यह पूरा मामला नियामतपुर पुलिस थाने के चिनाकुड़ी इलाके का है। यहां 13 वर्षीय लड़की परिवार के साथ रहती है। पुलिस को दी शिकायत के अनुसार बीते 10 फरवरी को लड़की को उसके एक दोस्त ने बुलाया। आरोप है कि लड़का उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ एक खाली मकान में ले गया। यहां उसके चार अन्य दोस्त पहले से मौजूद थे।
लड़की ने रोते हुए बताई आपबीती
लड़की का आरोप है कि यहां बार-बारी से सभी ने उसके साथ रेप किया। विरोध करने पर उन्होंने उसे और उसके परिजनों को जान से मारने की धमकी दी। डर और सदमे के चलते लड़की कई घंटे मौके पर पड़ी रही। किसी तरह अगले दिन 11 फरवरी को तड़के वह अपने घर पहुंची। यहां परिजनों ने उससे पूछताछ की तो पहले लड़की ने कुछ नहीं बोला, फिर फूट-फूटकर रोने लगी।
ये भी पढ़ें: इलाज के बिल पर मांगा 2800 रुपये डिस्काउंट, नहीं देने पर अस्पताल कर्मियों को पीटा
मामले की जांच के लिए टीम गठित
आप बीती बताने पर परिजन लड़की को नियामतपुर पुलिस थाने लेकर गए। जहां पुलिस ने लड़की के बयानों के बाद एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है। परिजनों ने मामले में पुलिस द्वारा लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। घटना के बाद पुलिस थाने पर बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। घटना से नाराज लोगों ने थाने पर जमकर हंगामा किया। पुलिस ने किसी तरह समझा-बुझाकर मामला शांत किया। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जगह-जगह दबिश दे रही है।
संबंधित खबरें
पूर्व CJI वाईके सभरवाल के बेटों की बढ़ीं मुश्किलें, आयकर विभाग कसेगा शिकंजा
21 mins ago'न्याय और अन्याय…', कोर्ट में लंबित मामलों पर CJI सूर्यकात ने कही बड़ी बात
3 hrs agoCBSE 10वीं-12वीं की डेटशीट कब आएगी? बोर्ड ने पेपर पैटर्न को लेकर दिया अपडेट
3 hrs agoLIVE: चक्रवाती तूफान 'मुरसु' का असर, विजयवाड़ा से इंडिगो की 10 उड़ानें रद्द
4 hrs agoमुरासु चक्रवात के चलते आज स्कूल-कॉलेज बंद, आंध्र में भी भारी बारिश का अलर्ट
4 hrs agoछात्रा पर हमला करने वाले सिरफिरे का एनकाउंटर, इलेक्ट्रिक आरी से काटा था गला
5 hrs agoवोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
12 hrs agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
12 hrs agoखतरे में J&K की अब्दुल्ला सरकार, NC के 25 विधायकों ने दिया अल्टीमेटम
13 hrs ago'लचकती कमर, टेढ़ी गर्दन...' श्रीकृष्ण पर बयान देकर बुरे फंसे बाबा बागेश्वर!
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines