West Bengal Flood : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्य के कई जिलों में आई बाढ़ को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा। सीएम ने राज्य दामोदर घाटी निगम (DVC) से सभी करार तोड़ने की धमकी दी, जहां से 5 लाख क्यूसेक पानी छोड़ने से कई जिले डूब गए हैं। इसे लेकर भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने पलटवार किया है। आइए जानते हैं कि क्या है पूरा मामला?
सीएम ममता बनर्जी ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर दामोदर घाटी निगम पर 5 लाख क्यूसेक पानी छोड़ने और राज्य में बाढ़ का कारण बनने का आरोप लगाया। उन्होंने अपने पत्र में लिखा कि डीवीसी से छोड़े गए पानी की वजह से साउथ बंगाल के जिले पूर्व बर्धमान, पश्चिम बर्धमान, बीरभूम, बांकुरा, हावड़ा, हुगली, पूर्व मेदिनीपुर और पश्चिम मेदिनीपुर विनाशकारी में बाढ़ आ गई, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
यह भी पढ़ें : हाथ जोड़कर मनाती रहीं ममता बनर्जी, नहीं माने डॉक्टर, किस जिद के चलते नहीं हो पाई मुलाकात?
2009 के बाद आई सबसे बड़ी बाढ़ : CM
मुख्यमंत्री ने दावा किया कि पश्चिम बंगाल लोअर दामोदर और आसपास के इलाकों में 2009 के बाद सबसे बड़ी बाढ़ आई है, जिससे 1,000 वर्ग किलोमीटर से ज्यादा क्षेत्र में बसे लगभग 50 लाख लोगों का जीवन प्रभावित है। उन्होंने बाढ़ के लिए डीवीसी को जिम्मेदार ठहराया और इसे मानव निर्मित बाढ़ कहा। सीएम ने चेतावनी देते हुए कहा कि राज्य सरकार डीवीसी से पूरी तरह से अलग हो जाएगी और अपनी भागीदारी वापस ले लेगी।
यह भी पढ़ें : ‘बधाई हो, फेल मुख्यमंत्री…’, जय शाह के ICC अध्यक्ष बनने पर दीदी की बधाई पर BJP नेता का तंज
बीजेपी ने ममता पर साधा निशाना
इस पर बंगाल के नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी पर पलटवार करते हुए कहा कि अगर सीएम ममता बनर्जी डीवीसी से संबंध तोड़ लेंगी तो 8 जिलों की बिजली चली जाएगी। क्या उन्हें यह एहसास नहीं है कि डीवीसी द्वारा संचालित बिजली संयंत्र दक्षिण बंगाल के एक बड़े हिस्से को बिजली की आपूर्ति करते हैं?
संबंधित खबरें
MLC चुनाव: यूपी, बिहार में BJP को बढ़त, कर्नाटक में कांग्रेस को झटका
6 hrs agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
6 hrs agoसाइक्लोन 'अर्नब' का दिखने लगा असर, चेन्नई में समंदर का खौफनाक रूप
7 hrs agoकौन हैं एयर मार्शल विक्रम गौर? मिलिट्री अफेयर्स डिपार्टमेंट में मिला अहम पद
9 hrs agoकेरल कांग्रेस ने CJI से मांगी माफी, विवादित पोस्ट से जुड़ा है मामला
9 hrs agoभारतीय सेना का नया प्लान, पुराने हथियारों को ही बनाया जाएगा हाईटेक
9 hrs agoतमिलनाडु की थेनी जेल से फरार 17 में से 13 कैदी पकड़े, 9 जेलकर्मी सस्पेंड
10 hrs ago'दुनिया की बराबरी नहीं, अब भारत को करना है लीड', युवाओं को PM मोदी का संदेश
11 hrs ago'किताब सामने आने पर तमाशा होना तय', सोनिया गांधी ने किया बड़ा खुलासा
11 hrs agoपंजाब, यूपी समेत 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव से पहले EC का बड़ा कदम
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines