'बधाई हो, फेल मुख्यमंत्री...', जय शाह के ICC अध्‍यक्ष बनने पर दीदी की बधाई पर BJP नेता का तंज

Suvendu Adhikari Statement On Mamata Banerjee : कोलकाता कांड पर चौतरफा आलोचना झेल रहीं सीएम ममता बनर्जी ने जय शाह को लेकर केंद्रीय मंत्री अमित शाह पर हमला बोला। इस पर भाजपा नेता ने भी प्रतिक्रिया दी और मुख्यमंत्री के भाइयों की पोल खोल दी।

CM Mamata Banerjee Letter to PM Modi

सीएम ममता बनर्जी। (File Photo)

विज्ञापन

Suvendu Adhikari Attack CM Mamata Banerjee : सीएम ममता बनर्जी ने जय शाह के आईसीसी चेयरमैन बनने पर केंद्रीय गृह अमित शाह के खिलाफ कटाक्ष करते हुए तंज भरी बधाई दी। इस पर बीजेपी नेता ने भी पलटवार किया। सुवेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री के पोस्ट को रिपोस्ट करते हुए कहा कि बधाई हो, पश्चिम बंगाल की असफल मुख्यमंत्री, गृह मंत्री और स्वास्थ्य मंत्री। उन्होंने ममता बनर्जी के भाइयों के बारे में लिखा।

भाजपा नेता ने मुख्यमंत्री पर साधा निशाना

Advertisment

भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने पलटवार करते हुए कहा कि बधाई हो, पश्चिम बंगाल की फेल सीएम, गृह मंत्री और स्वास्थ्य मंत्री। आपके भाई पॉलिटिशियन नहीं बने, लेकिन ये बन गए। अजीत बनर्जी भारतीय फुटबॉल संघ (बंगाल में फुटबॉल की शासी संस्था) के अध्यक्ष हैं। बाबुन बनर्जी बंगाल ओलंपिक संघ के प्रेसिडेंट हैं। वे मोहनबगान फुटबॉल क्लब के ग्राउंड सचिव, पश्चिम बंगाल हॉकी संघ, पश्चिम बंगाल राज्य टेबल टेनिस संघ, पश्चिम बंगाल एमेच्योर बॉक्सिंग संघ, पश्चिम बंगाल कबड्डी संघ के भी अध्यक्ष हैं। इन आकर्षक खेल प्रशासन पदों के लिए कई राजनेता इच्छुक हैं। आपके भाई वास्तव में बहुत शक्तिशाली बन गए हैं और मैं वास्तव में उनकी उपलब्धियों के लिए आपको बधाई देता हूं। बधाई।

विज्ञापन

सीएम ममता बनर्जी ने क्या कसा तंज?

आपको बता दें कि इससे पहले सीएम ममता बनर्जी ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि बधाई हो, केंद्रीय गृह मंत्री! आपका बेटा पॉलिटिशियन नहीं बना, लेकिन आईसीसी का चेयरमैन बन गया। यह एक ऐसा पद है, जो अधिकांश राजनेता के पद से कहीं अधिक महत्वपूर्ण है। आपका बेटा वास्तव में बहुत शक्तिशाली बन गया और मैं आपको उसकी इस उपलब्धि के लिए बधाई देता हूं।

विज्ञापन

कोलकाता कांड पर घिरी ममता सरकार

विज्ञापन

आपको बता दें कि पूरे देश में कोलकाता रेप-मर्डर केस पर राजनीति हो रही है। इसे लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने ममता सरकार पर निशाना साधा है। इस बीच ममता ने जय शाह के आईसीसी चेयरमैन बनने पर अमित शाह के खिलाफ तंज कसा। बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी ने इस पर जवाब देते हुए सख्त प्रतिक्रिया दी।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ