West Bengal Factory Explosion: पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में घायल मुख्य आरोपी की अस्पताल में मौत; हिरासत में बेटा-भतीजा
Edited By Naresh Chaudhary

Edited By Naresh Chaudhary

West Bengal Factory Explosion: पश्चिम बंगाल के पूर्वी मिदनापुर जिले में 16 मई को एक पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट में गंभीर रूप से घायल मुख्य आरोपी भानु बाग की मौत हो गई है। विस्फोट में झुलसने के बाद वो ओडिशा के कटक में एक अस्पताल में अपना इलाज करा रहा था। गुरुवार को सीआईडी ने मुख्य आरोपी समेत उसके बेटे और भतीजे को हिरासत में लिया था।
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, 16 मई को पश्चिम बंगाल के पूर्वी मिदनापुर जिले में स्थित एगरा में पटाखा फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट हुआ था। इस दर्दनाक हादसे में कुल नौ लोगों की मौत हुई थी।
बंगाल भाजपा ने ममता सरकार पर निशाना साधा था। इसी दौरान सीएम ममता ने मामले की जांच के आदेश दिए थे। पुलिस और जांच एजेंसी सीआईडी को सूचना मिली थी कि मुख्य आरोपी ओडिशा के कटक के एक अस्पताल में रहकर अपना इलाज करा रहा है।
Egra (West Bengal) firecracker unit blast | Prime accused Bhanu Bag dies in a hospital in Cuttack, Odisha. He was under medical treatment here after suffering severe burn injuries.
— ANI (@ANI) May 19, 2023
इसके बाद सीआईडी ने कटक पहुंच कर मुख्य आरोपी भानु बाग, उसके बेटे और भतीजे को हिरासत में लिया था शुक्रवार को एजेंसी एएनआई की ओर से बताया गया है कि भानु बाग की इलाज के दौरान मौत हो गई है। जबकि उसका बेटा और भतीजा पुलिस की अभिरक्षा में हैं। स्थानीय पुलिस और जांच एजेंसी मामले की अभी भी जांच में जुटी हैं।
एगरा पटाखा फैक्ट्री में 16 मई को जोरदार ब्लास्ट हुआ था। हादसे में पहले मरने वालों की संख्या सात थी, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल थे। सभी को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। इनमें से दो और घायलों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। उधर, पश्चिम बंगाल में भाजपा की महिला नेता अग्निमित्रा पॉल ने सीएम ममता बनर्जी पर भी निशाना साधा था।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: