Bengal Doctor Raped Female Patient: अगस्त 2024 में कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में हुआ डॉक्टर रेप-मर्डर केस के बाद उठा विवाद थमा नहीं कि एक डॉक्टर ने रेप कांड कर दिया। उसने अपनी महिला मरीजा को बेहोशी के इंजेक्शन लगाकर हवस का शिकार बनाया। उसने पीड़िता की अश्लील तस्वीरें भी खींची और उन तस्वीरों का इस्तेमाल करके वह पीड़िता को ब्लैकमेल भी करने लगा। उसने तस्वीरें वायरल करने की धमकी देकर पीड़िता से 4 लाख रुपये मांगे।
पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना जिले के हसनाबाद इलाके का है। डॉ. नूर आलम सरदार आरोपी का नाम है, जिसका एक प्राइवेट क्लिनिक है। इसी क्लिनिक में उसने महिला को अपनी हवस का शिकार बनाया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर रेप और ब्लैकमेलिंग का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। पीड़िता का आरोप है कि डॉक्टर ने एक नहीं, कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया।
यह भी पढ़ें:गाजियाबाद कोर्टरूम में बवाल क्यों मचा? वकीलों ने की तोड़-फोड़ और जलाई चौकी, आज ठप किया काम
जबरन इंजेक्शन लगाकर उठाया फायदा
पुलिस को दी शिकायत पीड़िता ने बताया कि वह नॉर्थ 24 परगना के हसनाबाद इलाके में रहती है। उसका पति विदेश में नौकरी करता है और वहीं रहता है। उसने अपने पति को ही डॉक्टर की हरकतों के बारे में बताया और उसने ही भारत आकर पुलिस केस कराया। पीड़िता ने बताया कि उसकी तबीयत ठीक नहीं रहती थी। वह डॉक्टर नूर के पास आई तो उसने इंजेक्शन लगाने की बात कही। वह इंजेक्शन लगवाना नहीं चाहती थी, लेकिन डॉक्टर ने जल्दी रिकवरी होने का हवाला देकर इंजेक्शन लगा दिया। इसके बाद उसे कुछ याद नहीं। जब उसे होश आया तो वह क्लिनिक में ही बेड पर लेटी थी और उसके कपड़े आधे पहने आधे उतरे हुए थे। उसे महसूस हुआ कि कुछ गलत हुआ है। इसके बाद डॉक्टर ने उसे उसकी अश्लील तस्वीरें दिखाईं और पैसे मांगे। तस्वीरें वायरल करने की धमकी देकर उससे कई बार रेप किया।
यह भी पढ़ें:शर्मनाक! गर्भवती को छुट्टी नहीं दी, बच्चे की गर्भ में मौत; जानें कब-कहां और कैसे हुआ घटनाक्रम?
पीड़िता ने की सुसाइड करने की कोशिश
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पीड़िता ने पति ने बताया कि उसे घटना का पता तब चला, जब पड़ोसियों ने बताया कि उसकी पत्नी ने सुसाइड करने की कोशिश की। इस बारे में पता चलते ही वह भारत आया और पत्नी से उसकी परेशानी की वजह पूछी। उसने पूरा मामला बताया और फिर वह उसे लेकर मेडिकल कराने गया। मेडिकल रिपोर्ट लेकर उसने पुलिस को लिखित शिकायत दी। बता दें कि NCRB की रिपोर्ट के अनुसार, पश्चिम बंगाल महिला के खिलाफ अपराधों के मामले में 34738 केसों के साथ चौथे नंबर पर है। 65743 मामलों के साथ उत्तर प्रदेश पहले,45331 केसों के साथ महाराष्ट्र दूसरे और राजस्थान 45058 केसों के साथ तीसरे नंबर पर है।
यह भी पढ़ें:Indian Army का जाबांज ‘फैंटम’ शहीद, सीने पर खाई आतंकियों की गोली, जानें कब जॉइन की थी सेना?
संबंधित खबरें
'नक्सलवाद से मुक्त होने के बाद भारत की पहली दिवाली', बस्तर में बोले PM मोदी
7 hrs ago'2029 में BJP...', दिपके का बड़ा दावा; जानें एयरपोर्ट पर क्यों बिताई रात?
8 hrs agoआज 99 साल के हुए आडवाणी, PM मोदी ने दी बधाई, पुराने दिनों को किया याद
9 hrs agoLIVE: अब 'बाबा' को शानदार विदाई देने का समय आ गया है: अखिलेश
11 hrs agoरक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जवानों के साथ मनाया दिवाली का जश्न
21 hrs agoआज का 'लक्ष्मी' मंत्र: चमके बाजार, EMI का मायाजाल और युवाओं का वित्तीय संकट
1 day agoकेरल को 'जंतर-मंतर' बनाने CJP के प्रोटेस्ट में पहुंचे अभिजीत दीपके
1 day ago'इस बार भी वीर जवानों के साथ...', दिवाली पर PM मोदी का संदेश
1 day ago'इंदिरा पर दबाव था , सिर्फ संजय नहीं जिम्मेदार', इमरजेंसी पर बोलीं सोनिया
1 day agoक्या है क्राइम-अपराध में अंतर? बिहार CM ने विवादित बयान देकर छेड़ी बहस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines